Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Passport got renewed after three years

Azamgarh News: तीन साल बाद नवीनीकरण होकर मिला पासपोर्ट

Tue, 04 Jul 2023 11:35 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 04 Jul 2023 11:35 PM IST
विज्ञापन
Passport got renewed after three years
थाना क्षेत्र के खरेवां गांव निवासी मोहम्मद अजमल ने 24 जून 2020 को पासपोर्ट नवीनीकरण के लिए आवेदन किया था। काफी मशक्कत के बाद तीन साल छह दिन बाद उसे पासपोर्ट नवीनीकरण होकर एक जुलाई को मिला। सरायमीर थाना क्षेत्र के खरेवां गांव निवासी मो. अजमल ने 24 जून 2020 को अपने पासपोर्ट के नवीनीकरण के लिए आवेदन किया। काफी दिन बीतने के बाद जब उसे पासपोर्ट नहीं मिला तो उसने 25 जनवरी 2021 को जन सूचना अधिकार अधिनियम के तहत जानकारी मांगी। जिसके जवाब में उसे बताया गया कि विभाग को पुलिस की जांच आख्या मिल चुकी है। जो उसके पक्ष में हैं। लेकिन अभी तक शैक्षिक प्रमण पत्र जारीकर्ता बोर्ड की सत्यापन आख्या नहीं मिला है। जबकि उसे सत्यापन के लिए 24 जून 2020 को ही भेज दिया गया है। जिसका सत्यापन अभी तक इस कार्यालय में प्राप्त नहीं हुआ है। प्रार्थी मोहम्मद अजमल ने मदरसा बोर्ड के रजिस्टर के यहां अंकपत्र के सत्यापन के लिए आठ दिसंबर 22 को प्रार्थना पत्र दिया। यहां पर मदरसा बोर्ड द्वारा बताया गया कि 27 जनवरी 2023 को पासपोर्ट कार्यालय को रिपोर्ट भेजी जा चुकी है। इसके बाद उनके द्वारा पांच जून को दोबारा जन सूचना अधिकार के तहत पासपोर्ट कार्यालय से पांच जून 2023 को जानकारी मांगी गई। इसके बाद एक जुलाई 2023 को उसके द्वारा मांगी गई जानकारी और पासपोर्ट दोनों साथ में प्राप्त हुआ। मोहम्मद अजमल मदरसतुज्जोहरा सुरहीखुर्द आजमगढ़ में प्रधानाचार्य हैं। उन्होंने बताया कि जब मेरे पासपोर्ट के नवीनीकरण में तीन वर्ष छह दिन लग गया तो मदरसा बोर्ड से शिक्षा ग्रहण किए बच्चों का पासपोर्ट कैसे बनेगा और उसमें कितना समय लगेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed