फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Passengers are facing a lot of problems due to non-operation of special trains on Shahganj-Azamgarh route

Azamgarh News: शाहगंज–आजमगढ़ मार्ग पर स्पेशल ट्रेन न चलने से यात्रियों को भारी परेशानी

Mon, 20 Oct 2025 07:12 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 20 Oct 2025 07:12 PM IST
विज्ञापन
Passengers are facing a lot of problems due to non-operation of special trains on Shahganj-Azamgarh route
मेजवां। दीपावली और छठ पर्व पर इस बार शाहगंज–आजमगढ़ मार्ग से पूजा स्पेशल ट्रेन न चलाने से यात्रियों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। त्योहार पर घर लौटने वाले प्रवासी लोगों को बसों और दूसरे मार्गों से यात्रा करनी पड़ रही है। बताया जा रहा है कि रेलवे बोर्ड इस मार्ग पर स्पेशल ट्रेन न चलाने का मुख्य कारण शाहगंज जंक्शन पर अतिरिक्त प्लेटफाॅर्म का निर्माणाधीन होना है। प्लेटफाॅर्म कार्य पूरा न होने के कारण इस वर्ष ट्रेनों का संचालन संभव नहीं हो सका।
विज्ञापन

आजमगढ़ जिले से बड़ी संख्या में लोग रोज़गार के सिलसिले में मुंबई, दिल्ली, कोलकाता और उत्तर भारत के अन्य शहरों में प्रवास करते हैं। दीपावली और छठ जैसे बड़े पर्वों पर यही प्रवासी लोग घर लौटते हैं। लेकिन इस बार शाहगंज–आजमगढ़ मार्ग पर स्पेशल ट्रेन न चलने से लोगों को भारी परेशानी झेलनी पड़ रही है।
विज्ञापन

रेल सलाहकार समिति के सदस्य शाह आलम कुरैशी ने त्योहार के मद्देनजर रेलवे बोर्ड से इस मार्ग पर स्पेशल ट्रेन चलाने की मांग की थी, परंतु तकनीकी कारणों से यह संभव नहीं हो सका। उधर, शाहगंज–आजमगढ़ मार्ग से गुजरने वाली लंबी दूरी की नियमित ट्रेनों में नो-रूम की स्थिति बनी हुई है। यात्री बुकिंग काउंटरों और ऑनलाइन प्लेटफाॅर्मों पर घंटों तक टिकट के लिए परेशान देखे जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed