{"_id":"5fa2eab78ebc3e9c064f921e","slug":"passenger-pressure-on-trains-increased-during-the-festive-season-azamgarh-news-vns556609848","type":"story","status":"publish","title_hn":"त्योहारी सीजन में ट्रेनों पर बढ़ा यात्रियों का दबाव, बढ़ी परेशानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
त्योहारी सीजन में ट्रेनों पर बढ़ा यात्रियों का दबाव, बढ़ी परेशानी
विज्ञापन
आजमगढ़। रेलवे ने त्योहारी सीजन शुरू होने से पहले ही कुछ ट्रेनों का संचालन शुरू करा दिया था। त्योहार के कारण ट्रेनों पर यात्रियों का दबाव बढ़ गया है लेकिन अभी तक कई ट्रेनों का संचालन नहीं हो रहा है। तमाम कवायद के बावजूद भारतीय रेलवे ट्रेन सेवाओं को पूरी तरह बहाल कर पाने में खुद को समर्थ नहीं पा रहा है। साल के अंत तक पूरी ट्रेनों का संचालन सामान्य होने की संभावना भी नहीं दिख रही।
कोरोना महामारी को लेकर रेलवे अभी तक कई ट्रेनों का संचालन शुरू नहीं कर पाया है। त्योहारी सीजन में ट्रेन का संचालन शुरू नहीं हो पाने से यात्रियों को काफी परेशानी हो रही है। रेलवे ने पिछले दिनों जनपद से होकर गुजरने वाली आजमगढ़ से दिल्ली को जाने वाली कैफियात एक्सप्रेस ट्रेन का संचालन शुरू किया है। त्योहारी सीजन में ट्रेनों का संचालन शुरू नहीं होने से यात्रियों को सड़क मार्ग के सहारे अपनी यात्रा पूरी करनी पड़ेगी। स्टेशन अधीक्षक डीबी सिंह ने कहा कि रेलवे प्रशासन ने अभी तक गोदान एक्सप्रेस, साबरमती एक्सप्रेस, कैफियात एक्सप्रेस व ताप्ती गंगा को स्पेशल ट्रेन के रूप में चलाया जा रहा है।
इन ट्रेनों का नहीं हो रहा संचालन
गाड़ी संख्या व नाम कहां से कहां तक
19054 एक्सप्रेस मुजफ्फरपुर सूरत
55164 पैसेंजर औड़िहार शाहगंज
11054 एक्सप्रेस आजमगढ़ लोकमान्य तिलक टर्मिनल
13137 एक्सप्रेस कोलकाता आजमगढ़
13509 एक्सप्रेस आसनसोल गोंडा
55137 पैसेंजर बलिया शाहगंज
15025 एक्सप्रेस मऊ आनंद विहार टर्मिनल
55139 पैसेंजर बलिया शाहगंज
15715 गरीब नवाज एक्स किशनगंज अजमेर
55136 पैसेंजर वाराणसी सिटी आजमगढ़
18191 उत्सर्ग एक्सप्रेस छपरा जक्शन फर्रूखाबाद