{"_id":"6afca42ed1c1e8b9450752dd","slug":"even-after-17-days-silence-prevails-at-45-purchasing-centres-azamgarh-news-c-258-1-svns1005-160677-2026-11-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Azamgarh News: 17 दिन बाद भी 45 क्रय केंद्रों पर सन्नाटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Azamgarh News: 17 दिन बाद भी 45 क्रय केंद्रों पर सन्नाटा
विज्ञापन
ठेकमा क्रय केंद्र पर धान तौलवाते किसान। संवाद
किसानों से समर्थन मूल्य पर धान की खरीद एक नवंबर से शुरू हो गई है, लेकिन 86 में से 45 क्रय केंद्र ऐसे हैं, जहां 17 दिन बाद भी धान की बोहनी नहीं हो पाई है। इसमें सबसे ज्यादा पीसीएफ के क्रय केंद्र हैं।
जिले को धान खरीद के लिए सात लाख क्विंटल का लक्ष्य दिया गया है। लक्ष्य के सापेक्ष धान खरीद के लिए जिले में कुल 86 क्रय केंद्र बनाए गए हैं। इनमें खाद्य विभाग के 33, पीसीएफ के 52 और भारतीय खाद्य निगम का एक क्रय केंद्र शामिल है। समर्थन मूल्य पर किसानों से एक नवंबर से धान की खरीद भी शुरू कर दी गई है।
खरीद के 17 दिन बीत चुके हैं। अब तक 41 क्रय केंद्रों पर ही खरीद शुरू हो पाई है। 45 क्रय केंद्रों पर अभी तक धान की बोहनी नहीं हुई है। खाद्य विभाग ने 27 क्रय केंद्रों से 933 क्विंटल और पीसीएफ ने अपने 14 क्रय केंद्रों के माध्यम से लगभग 500 क्विंटल धान की खरीद की है। खाद्य विभाग के छह, पीसीएफ के 38 और भारतीय खाद्य निगम के एक क्रय केंद्र ऐसे हैं, जहां अभी भी सन्नाटा है।
विज्ञापन
00
धान खरीद के लिए बनाए गए पांच क्रय केंद्र
ठेकमा। ब्लॉक क्षेत्र में किसानों से धान खरीद के लिए पांच स्थानों पर क्रय केंद्र बनाए गए हैं। एडीसीओ सौरभ कुमार ने बताया कि सहकारी समिति मुडहर, असवनियां, पसिका, गोमाडीह और तियरी मनिराम को क्रय केंद्र बनाया गया है। किसान धान बेचने के लिए आवश्यक अभिलेख और पंजीकरण संबंधी औपचारिकताएं पूरी रखें, जिससे केंद्रों पर खरीद के दौरान किसी प्रकार की परेशानी न हो। संवाद
00 वर्जन
जैसे-जैसे किसान धान की कटाई कर रहे हैं, वे अपनी उपज लेकर क्रय केंद्रों पर पहुंच रहे हैं। जो किसान धान लेकर आ रहा है, उसका धान खरीदा जा रहा है। सोमवार तक 41 क्रय केंद्रों पर 1,430 क्विंटल धान की खरीद हुई है। -अशुमाली शंकर, डिप्टी आरएमओ