{"_id":"6045191b6b0def5c7759f53c","slug":"passenger-dead-and-14-rider-injured-in-road-accident","type":"story","status":"publish","title_hn":"राहगीर की मौत और ऑटो सवार 14 बराती घायल, आजमगढ़ में बेकाबू वाहन की चपेट में आने से हादसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राहगीर की मौत और ऑटो सवार 14 बराती घायल, आजमगढ़ में बेकाबू वाहन की चपेट में आने से हादसा
Sun, 07 Mar 2021 11:49 PM IST
स्वाधीन तिवारी
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
Published by: स्वाधीन तिवारी
Updated Sun, 07 Mar 2021 11:49 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : पिक्साबे
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आजमगढ़ जिले की देवगांव कोतवाली क्षेत्र के कोटा बुजुर्ग गांव के पास रविवार को बेकाबू चार पहिया वाहन की चपेट में आने से राहगीर की मौत हो गई, जबकि ऑटो सवार 14 बराती गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी का जौनपुर में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
बरदह थाना क्षेत्र के बरदह गांव निवासी लाल सरोज की रविवार को शादी थी। बरात देवगांव कोतवाली क्षेत्र के पल्हना धाम जा रही थी। 12 से अधिक बराती ऑटो से पल्हना धाम जा रहे थे। इस दौरान देवगांव कोतवाली के मसीरपुर-तरवां मार्ग पर कोटा बुजुर्ग गांव के पास बेकाबू चार पहिया वाहन इजहार (50) निवासी कोटा बुजुर्ग को चपेट में लेते हुए बरातियों से भरी ऑटो से टकरा गई।
विज्ञापन
इसके चलते ऑटो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे दीवार से जा टकराई। हादसे में ऑटो सवार अजय (6), नीलम (25), कलावती (35), सुनील (28), रानी (8), मुन्नी (6), शिल्पा (3), त्रिलोचन (30), कमला (38), विमलेश (25), सुधा (35), प्रीती (11), कुसुम (40) और शकुंतला (58) घायल हो गए। सभी को सीएचसी टीकरगाढ़, लालगंज ले जाया गया। वहां डॉक्टरों ने इजहार को मृत घोषित कर दिया। जबकि घायल बरातियों को हॉयर सेंटर रेफर कर दिया। उधर, आनन-फानन में विवाह की रस्म अदा की गई।
विज्ञापन