फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Passenger dead and 14 rider injured in road accident

राहगीर की मौत और ऑटो सवार 14 बराती घायल, आजमगढ़ में बेकाबू वाहन की चपेट में आने से हादसा

Sun, 07 Mar 2021 11:49 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़ Published by: स्‍वाधीन तिवारी Updated Sun, 07 Mar 2021 11:49 PM IST
विज्ञापन
Passenger dead and 14 rider injured in road accident
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : पिक्साबे

आजमगढ़ जिले की देवगांव कोतवाली क्षेत्र के कोटा बुजुर्ग गांव के पास रविवार को बेकाबू चार पहिया वाहन की चपेट में आने से राहगीर की मौत हो गई, जबकि ऑटो सवार 14 बराती गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी का जौनपुर में इलाज चल रहा है।

विज्ञापन


बरदह थाना क्षेत्र के बरदह गांव निवासी लाल सरोज की रविवार को शादी थी। बरात देवगांव कोतवाली क्षेत्र के पल्हना धाम जा रही थी। 12 से अधिक बराती ऑटो से पल्हना धाम जा रहे थे। इस दौरान देवगांव कोतवाली के मसीरपुर-तरवां मार्ग पर कोटा बुजुर्ग गांव के पास बेकाबू चार पहिया वाहन इजहार (50) निवासी कोटा बुजुर्ग को चपेट में लेते हुए बरातियों से भरी ऑटो से टकरा गई।
विज्ञापन


इसके चलते ऑटो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे दीवार से जा टकराई। हादसे में ऑटो सवार अजय (6), नीलम (25), कलावती (35), सुनील (28), रानी (8), मुन्नी (6), शिल्पा (3), त्रिलोचन (30), कमला (38), विमलेश (25), सुधा (35), प्रीती (11),  कुसुम (40) और शकुंतला (58) घायल हो गए। सभी को सीएचसी टीकरगाढ़, लालगंज ले जाया गया। वहां डॉक्टरों ने इजहार को मृत घोषित कर दिया। जबकि घायल बरातियों को हॉयर सेंटर रेफर कर दिया। उधर, आनन-फानन में विवाह की रस्म अदा की गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed