{"_id":"64fcbc8b3612306d67040b84","slug":"participate-in-making-the-festival-successful-dm-azamgarh-news-c-258-1-svns1002-4106-2023-09-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"महोत्सव को सफल बनाने में भागीदारी हों : डीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महोत्सव को सफल बनाने में भागीदारी हों : डीएम
विज्ञापन
सभी अधिकारियों एवं स्वयंसेवी संगठन उच्च स्तरीय आपसी संबंध स्थापित करते हुए कार्य योजना बनाकर सोमवार 11 सितंबर को मुख्य विकास अधिकारी कार्यालय में प्रस्तुत करें। सभी लोग महोत्सव को सफल बनाने में उत्साह से भागीदारी कराए। हंसी-खुशी एवं उल्लास का माहौल बनाएं। व्यापार मंडल के लोग बाजारों को सजाने व दुकानों के आसपास सजावट एवं उत्साह का माहौल बनाने में हर संभव मदद करें। उक्त निर्देश जिलाधिकारी विशाल भारद्वाज ने शुक्रवार की देर शाम कलेक्ट्रेट सभागार में जनपद स्तरीय अधिकारियों एवं विभिन्न स्वयं सेवी संगठनों के साथ आजमगढ़ महोत्सव की तैयारियों की समीक्षा बैठक में संबंधित को दिए।
जिलाधिकारी विशाल भारद्वाज ने कहा कि 18 सितंबर से 24 सितंबर 2023 तक आयोजित होने वाले महोत्सव में ट्राई साइकिल दौड़, नौकायन मिनी मैराथन, स्केटिंग, फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता कराई जाएगी। इसके साथ ही खादी ग्रामोद्योग, फोटोग्राफी, रिक्शा दौड़, बुक फेयर, रंगोली, पेंटिंग, डाग शो आदि कार्यक्रमों के आयोजन पर गहन विचार-विमर्श किया गया।
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी श्रीप्रकाश गुप्ता, अपर जिलाधिकारी प्रशासन राहुल विश्वकर्मा, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व आजाद भगत सिंह, जिला विद्यालय निरीक्षक मनोज कुमार मिश्र, अभिहित अधिकारी खाद्य सुरक्षा, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका आजमगढ़ एवं स्वयंसेवी संगठन के पदाधिकारी उपस्थित रहे।