फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Park decorated with MNREGA, now improving health

मनरेगा से सजाया पार्क, अब सुधार रहे सेहत

Mon, 30 Aug 2021 11:05 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 30 Aug 2021 11:05 PM IST
विज्ञापन
Park decorated with MNREGA, now improving health
रानी की सराय के रुदरी गांव में मनरेगा के तहत बनाया गया पार्क। - फोटो : AZAMGARH
रानी की सराय। शहर की तरह ही अब गांवों में सुंदर पार्क बनने लगे हैं। क्यारियों में रंग-बिरंगे फूल के पौधे और मखमली घास लगाई जा रही है। बच्चों के लिए खेलकूद और बुजर्गों के लिए योग स्थल की व्यवस्था की जा रही है। ऐसा ही नजीर पेश कर रहा रानी की सराय ब्लाक का रुदरी गांव में प्रधान द्वारा मनरेगा से बनवाया गया पार्क। इस पार्क में कुछ लोगों को रोजगार मिलने के साथ ही ग्रामीणों की सेहत भी संवर रही है।
विज्ञापन

रानी की सराय ब्लाक के रुदरी ग्राम पंचायत के प्रधान रणविजय सिंह हैं। इन्होंने अपने प्रयास से गांव के धोबी पुरा में मनरेगा पार्क का निर्माण एवं सुंदरीकरण कराया है। महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम के तहत इसमें पूरे कार्य कराए गए हैं। पार्क की अनुमानित लागत कुल 14.95 लाख रुपये है। अब तक इसपर कुल 7.9404 लाख रुपये खर्च किए जा चुके हैं। इस पार्क में जितने भी कार्य कराए गए हैं वह मनरेगा के तहत कराए गए हैं। इस कार्य में सृजित मानव दिवस कुल 756 हैं। काम कर रहे प्रत्येक मनरेगा कर्मियों को प्रतिदिन 201 रुपये का भुगतान किए गए हैं। अभी भी कार्य जारी है।
विज्ञापन

रंगीन फव्वारे बढ़ा रहे खूबसूरती
रानी की सराय। रुदरी गांव में पार्क का निर्माण कराया गया है। इसमें लगाए गए फव्वारे आकर्षण का केंद्र हैं। इससे निकल रही रंगीन फौव्वारे से इस पार्क की खूबसूरती को चार चांद लग गए हैं। वहीं पार्क परिसर में ही सामुदायिक शौचालय का भी निर्माण कराया गया है। ताकि यहां आए लोगों को शौच के लिए इधर-उधर न भटकना पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रतिदिन टहलने आ रहे ग्रामीण
रानी की सराय। ग्राम प्रधान के प्रयास से बनाए गए इस पार्क में प्रतिदिन सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण आकर टहलते हैं। यहां लोग अपनी सेहत सुधारने के लिए व्यायाम भी करते है। पार्क में फूल व सोहदार पौधे भी लगाए जा रहे हैं। ताकि लोगों को शुद्घ वातावरण मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed