फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Parents sent letter to CM for waiver of school fees

अभिभावकों ने स्कूल की फीस माफी के लिए सीएम को भेजा पत्र

Tue, 09 Jun 2020 05:45 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 09 Jun 2020 05:45 PM IST
विज्ञापन
Parents sent letter to CM for waiver of school fees
आजमगढ़। विभिन्न प्राइवेट विद्यालयों में बच्चों को पढ़ा रहे अभिभावकों ने मंगलवार को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र भेजकर फीस माफ किए जाने का अनुरोध किया है। सीएम को भेजे गए पत्र में अभिभावकों ने बताया है कि कोरोना संक्रमण के कारण लगे लॉकडाउन के दौरान विद्यालयों को बंद कर दिया गया था। इसके बावजूद भी अभिभावकों से फीस ली जा रही है। मुख्यमंत्री द्वारा विभिन्न समाचार पत्रों और चैनलों के माध्यम से फीस नहीं लिए जाने को कहा गया था लेकिन इसके विपरीत सात जून को आजमगढ़ के डीएम ने अभिभावकों से अप्रैल, मई, जून की फीस जमा किए जाने को कहा है। अभिभावकों ने मुख्यमंत्री से जिलाधिकारी को फीस लिए जाने के आदेश को वापस लिए जाने का निर्देश दिए जाने का अनुरोध किया है। भेजे गए पत्र पर हस्ताक्षर करने वालों में आशीष राय, सत्यविजय राय, अरुण कुमार राय, जितेंद्र सिंह, रजनीश कुमार राय सहित अनेक लोग शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed