फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Para Medical College will be built in Chakrapanpur, will cost Rs 28074.06 lakh

चक्रपानपुर में बनेगा पैरा मेडिकल कॉलेज, खर्च होंगे 280.74 करोड़ रुपये

Wed, 02 Jun 2021 11:03 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 02 Jun 2021 11:03 PM IST
विज्ञापन
Para Medical College will be built in Chakrapanpur, will cost Rs 28074.06 lakh
आजमगढ़। राजकीय मेडिकल कॉलेज एवं सुपर फैसिलिटी अस्पताल परिसर में ही पैरा मेडिकल कॉलेज बनाया जाएगा। यह बात अब तय हो चुकी है। इसके लिए लोक निर्माण विभाग ने इस्टीमेट तैयार करके शासन को भेज दिया है। इसके निर्माण पर 280.74 करोड़ रुपये के लागत का अनुमान है।
विज्ञापन

प्रदेश के अस्पतालों में पैरामेडिकल स्टाफ की कमी के चलते उपकरण होते हुए तमाम तरह की जांच और दूसरी चिकित्सा सुविधाएं लोगों को नहीं मिल पा रही हैं। ऐसे में पैरामेडिकल स्टाफ की कमी को दूर करने के लिए सपा शासन में वर्ष 2016 में पैरामेडिकल कॉलेज का प्रस्ताव मांगा था। तब मेडिकल कालेज चक्रपानपुर के पास करीब 20 एकड़ भूमि इस काम के लिए चुनी गई थी। राजकीय निर्माण निगम ने इसकी विस्तृत प्रोजेक्ट रिपोर्ट तैयार करके शासन को भेजा। मगर मंजूरी मिलने से पहले ही सरकार बदल गई और मामला ठंडे बस्ते में चला गया। अब मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ ने एक बार फिर से लोक निर्माण विभाग से इसके लिए प्रोजेक्ट रिपोर्ट मांगी है। पैरामेडिकल कॉलेज के लिए जिला प्रशासन ने भूमि उपलब्ध करा दी है और पीडब्ल्यूडी ने इसका इस्टीमेट तैयार करके भेज भी दिया है। शासन से मंजूरी मिलने पर यह पूर्वांचल का पहला पैरामेडिकल कालेज होगा।
विज्ञापन

तीन चरण में होगा निर्माण
पहले चरण में ओटी टेक्नीशियन, एक्स-रे टेक्नीशियन, फिजिकल थैरपी व आक्यूपेशन थैरपी, आप्ट्रोमेट्री, लैब टेक्नीशियन, कार्डियोलाजी टेक्नीशियन, आर्थोपैटीक, सैनीटेशन, सीएसएसडी टेक्नीशियन व फार्मेसी की कक्षाओं और प्रयोगशालाओं का निर्माण किया जाएगा। साथ ही प्रशासनिक भवन, पुस्तकालय, आवास, महिला एवं नर्सिंग की 120 छात्राओं का छात्रावास बनाया जाएगा। दूसरे चरण में आवास, महिला एवं पुरुष छात्रावास बनाए जाएंगे जबकि तीसरे चरण में कम्यूनिटी सेंटर व जिमनेजियम हाल बनेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रस्तावित पैरा मेडिकल कालेज के निर्माण के लिए राजकीय मेडिकल कालेज परिसर में जिला प्रशासन की ओर भूमि उपलब्ध करा दी गई है। आगणन रिपोर्ट तैयार कर शासन को भेजी गई है। इसके निर्माण पर कुल 28075.06 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। शासन से मंजूरी मिलते ही निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा।
राहुल, जेई खंड-5, लोक निर्माण विभाग आजमगढ़।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed