{"_id":"6755bab393fac6e5880821b0","slug":"panic-due-to-fire-on-the-fourth-floor-of-cmo-office-store-room-of-files-burnt-down-brought-under-control-2024-12-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Azamgarh : सीएमओ कार्यालय के चौथे तल पर आग से दहशत, फाइलों का स्टोर रूम धू-धू कर जला, पाया गया काबू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Azamgarh : सीएमओ कार्यालय के चौथे तल पर आग से दहशत, फाइलों का स्टोर रूम धू-धू कर जला, पाया गया काबू
Sun, 08 Dec 2024 08:56 PM IST
नितीश कुमार पांडेय
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
Published by: नितीश कुमार पांडेय
Updated Sun, 08 Dec 2024 08:56 PM IST
सार
सीएमओ आफिस के आखिरी तल पर लगी आग से दहशत फैल गई। सूचना पाकर सभी अधिकारी मौके पर पहुंचे और जानकारी हासिल की। सीएमओ की माने तो महत्वपूर्ण रेकार्ड नहीं जले हैं। आग पर कड़ी मशक्कत के बाद काबू पा लिया गया है।
विज्ञापन
भीषण आग से दहशत
- फोटो : Amar Ujala
विस्तार
बलरामपुर सीएमओ कार्यालय के चौथी मंजिल मंजिल पर रविवार को वेल्डिंग करते समय अचानक लगी आग से अफरा तफरी मच गई। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। बताते चलें कि हर्रा की चुंगी क्षेत्र स्थित सीएमओ कार्यालय के आखिरी तल पर टिनशेड डालकर फाइलें रखी हुई थीं। रविवार को बंदरों के आतंक से परेशान होकर घेराबंदी का कार्य किया जा रहा था। इस दौरान चल रहे वेल्डिंग से निकली चिंगारी से वहां रखी फाइलों में आग लग गई। आग की सूचना मिलते ही सीएमओ डा. अशोक कुमार भी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने विभाग के कर्मचारियों से आगलगी की घटना में हुए नुकसान के संबंध में जानकारी ली।
सीएमओ डा. अशोक कुमार की माने तो आगलगी की इस घटना में कोई जरूरी दस्तावेज नहीं जला है लेकिन कार्य शुरू करने से पहले ठेकेदार द्वारा जो सतर्कता बरती जानी चाहिए थी वह नहीं बरती गई। इसलिए संबंधित ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि ऊपर के साथ ही कार्यालय में भी खाद्य सुरक्षा विभाग की आलमारियां रखी हुई हैं। कई बार पत्र जारी करने के बाद भी यह लोग आलमारी को नहीं उठा रहे हैं।