फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Panchayat-wise counters clashed in blocks

ब्लाकों में न्याय पंचायतवार लगे काउंटरों पर उमड़ी भ़ीड़

Thu, 08 Apr 2021 12:25 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 08 Apr 2021 12:25 AM IST
विज्ञापन
Panchayat-wise counters clashed in blocks
आजमगढ़। विकास खंडों में नामांकन के लिए न्याय पंचायतवार काउंटर लगाए गए थे। हर काउंटर पर नामांकन के लिए लोगों की भीड़ उमड़ी हुई थी। सुबह से लेकर शाम तक यह भीड़ कम होने का नाम नहीं रही थी। जिसका परिणाम रहा कि नामांकन का कार्य सुबह आठ बजे से शुरू होकर शाम पांच बजे तक चलना था। लेकिन लोगों की भीड़ को देखते हुए कई ब्लाकों में देर शाम तक नामांकन का कार्य चलता रहा।
विज्ञापन

सठियांव प्रतिनिधि के अनुसार एडीओ पंचायत सुभाष शर्मा ने बताया कि 84 ग्राम पंचायतों में 114 क्षेत्र पंचायत सदस्यों के लिए कुल 9 टेबल लगाया गया है । चुनाव अधिकारी विनोद कुमार ने बताया कि 84 प्रधानों के सापेक्ष 806 तो 104 क्षेत्र पंचायत सदस्यों के लिए 775 नामांकन पत्र की बिक्री हुए हैं। जबकि ग्राम पंचायत सदस्यों के निर्धारित संख्या 1007 के सापेक्ष मात्र 770 फार्म बिके हैं।
विज्ञापन

मेंहनगर प्रतिनिधि के अनुसार मेंहनगर में पहले दिन कुल 801 नामांकन दाखिल हुए। जिसमें ग्राम प्रधान पद के लिए 459, बीडीसी के लिए 269 और ग्राम पंचायत सदस्य पद के लिए 73 लोगों ने नामांकन यिका। मेजवां प्रतिनिधि के अनुसार नामांकन को लेकर पूरा ब्लाक परिसर छावनी में तब्दील रहा इस दौरान 89 ग्राम पंचायतों में होने वाले ग्राम प्रधान, बीडीसी और ग्राम पंचायत सदस्य पद के लिए नामांकन का कार्य किया गया। पवइ्र प्रतिनिधि के अनुसार नामांकन के पहले दिन शाम को पांच बजे तक ग्राम प्रधान पद के लिए 300, बीडीसी के लिए 125 और ग्राम पंचायत सदस्य पद के लिए 50 लोगों ने नामांकन दाखिल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

लालगंज प्रतिनिधि के अनुसार ग्राम प्रधान पद के लिए 494, बीडीसी के 413 और ग्राम पंचायत सदस्य पद के लिए 209 नामांकन दाखिल हुए। बिंद्राबाजार प्रतिनिधि के अनुसार मुहम्मदपुर में 624 नामांकन दाखिल हुआ। जिसमें प्रधान पद के लिए 317, बीडीसी के लिए 274 और ग्राम पंचायत सदस्य के लिए 33 लोगों ने नामांकन दाखिल किया। सरायमीर प्रतिनिधि के अनुसार मिर्जापुर विकास खंड में नामांकन के पहले दिन ग्राम प्रधान पद पर 504, बीडीसी पद पर 407 और ग्राम पंचायत सदस्य पद पर 37 लोगों ने नामांकन किया। जहानागंज प्रतिनिधि के अनुसार आरओ प्रवीण कुमार मौर्य ने बताया कि शाम पांच बजे तक प्रधान पद के लिए 277, बीडीसी के लिए 143 ओर सदस्य पद के लिए 49 नामांकन दाखिल हो चुके थे।

लाटघाट प्रतिनिधि के अनुसार हरैया विकास खंड में प्रधान पद के 468, बीडीसी के 339 नामांकन दाखिल हुए। तहसीलदार सगड़ी बृजेंद्र उपाध्याय ने हरैया विकास खंड में नामांकन प्रक्रिया का निरीक्षण किया। यहां पर 17 टेबल लगाई गई है। बूढ़नपुर प्रतिनिधि के अनुसार आरओ नदीम अहमद ने बताया कि पहले दिन ग्राम प्रधान पद के 199, बीडीसी के 269 और ग्राम पंचायत सदस्य पद के लिए 41 नामांकन दाखिल हुए। पल्हना प्रतिनिधि के अनुसार आरओ बीएल यादव एवं एडीओ पंचायत श्रवण कुमार की देखरेख में संपन्न हुए नामांकन के ग्राम प्रधान के 278, बीडीसी के 234, ग्राम पंचायत सदस्य के 88 नामांकन दाखिल हुए।
- अंबुज राय
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed