{"_id":"6324c86c6e8dff1eae39f39d","slug":"panchayat-was-not-discussed-for-five-days-azamgarh-news-vns674414214","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांच दिन तक होती रही पंचायत पर नहीं बात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांच दिन तक होती रही पंचायत पर नहीं बात
विज्ञापन
सगड़ी। जीयनपुर कोतवाली के घरसड़ा गांव की निवासिनी एक विवाहित के आरोप पर पुलिस ने प्रेमी युवक पर दुष्कर्म करने और एससी-एसटी का मुकदमा दर्ज किया।
जीयनपुर कोतवाली कि घरसड़ा गांव की रहने वाली विवाहित ने गुरुवार को जीयनपुर कोतवाली में तहरीर दी कि कंधरापुर थाने के बलाई गांव में उसका मायका है। शादी के पहले से उसका गांव उगर पट्टी के प्रदीप पांडेय से संबंध था। शादी का झांसा देकर युवक ने उससे शारीरिक संबंध बनाए। इसका वीडियो भी बना लिया।
जब-जब उसने शादी का प्रस्ताव रखा तो उसे नीची जाति का बताकर प्रेमी शादी से इंकार करता रहा। इस बीच उसकी शादी कर दी गई। वह पति के साथ रह रही थी। इसी बीच 10 सितंबर को प्रदीप पांडेय ने फोन कर कहा कि मैं तुमसे मिलना चाहता हूं। मना करने पर घर पूछते हुए नौ बजे रात में आ गया और वीडियो वायरल करने की धमकी देकर शारीरिक संबंध बनाया।
शादी का प्रस्ताव रखा तो फिर से नीची जाति का बता कर शादी से इंकार कर दिया। इस बीच गांव के लोगों ने उसे पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। महिला की तहरीर पर जीयनपुर पुलिस ने गुरुवार की देर रात युवक के खिलाफ दुष्कर्म सहित एससी-एसटी का मुकदमा दर्ज किया। मामले में पांच दिन तक पंचायत भी चली लेकिन समझौता नहीं हो सका।