फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Panchayat elections will not be counted with their lives at stake

अपनी जान दांव पर लगाकर नहीं करेंगे पंचायत चुनाव की मतगणना

Sat, 01 May 2021 10:49 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 01 May 2021 10:49 PM IST
विज्ञापन
Panchayat elections will not be counted with their lives at stake
आजमगढ़। कोरोना वायरस के संक्रमण की बढ़ती रफ्तार को देखते हुए उत्तर प्रदेश शिक्षक महासंघ ने दो मई यानी आज रविवार को त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की मतगणना न करने का सामूहिक निर्णय लिया है। महासंघ ने राज्य निर्वाचन आयुक्त को पत्र भेजकर अल्टीमेटम दिया है कि मतगणना स्थगित की जाए, अन्यथा शिक्षक बहिष्कार करेंगे। यह भी लिखा है कि शिक्षक अपनी जान दांव पर लगाकर यह कार्य नहीं करेंगे।
विज्ञापन

शिक्षकों का कहना है कि मतदान कराकर लौटे एवं संक्रमण से जूझ रहे शिक्षक व कर्मचारियों की मतगणना के लिए ड्यूटी लगा दी गई है। भारी अव्यवस्था व कोविड-19 के महामारी का उल्लंघन करते हुए प्रशिक्षण कराए जा रहे हैं, जिससे शिक्षक व कर्मचारियों में मौत का भय व्याप्त है। शिक्षक एवं कर्मचारियों के प्रति इस प्रकार की संवेदन शून्यता से शिक्षक एवं कर्मचारियों में रोष है, इसलिए उत्तर प्रदेश शिक्षक महासंघ के बैनर तले उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के शिक्षकों ने भी अपने तथा अपने परिवार की रक्षा करने के लिए मतगणना के बहिष्कार करने का मन बना लिया है। शिक्षकों का कहना है लगातार अपील करने के बावजूद उनकी बातों पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed