फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Panchayat by-election today, polling parties reached

Azamgarh News: पंचायत उपचुनाव आज, पोलिंग पार्टियां पहुंची

Wed, 06 Sep 2023 12:26 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 06 Sep 2023 12:26 AM IST
विज्ञापन
Panchayat by-election today, polling parties reached
जिले में चार जगहों पर पंचायत उपचुनाव का मतदान छह सितंबर बुधवार को होगा।मतगणना आठ सितंबर को होगी। उपचुनाव को लेकर जिला प्रशासन नेे तैयारियां पूरी कर ली हैं। मंगलवार की सुबह दस बजे से संबंधित ब्लॉक मुख्यालयों से पोलिंग पार्टियां रवाना हुईं जो शाम तक मतदान केंद्रों पर पहुंची।।
विज्ञापन

जनपद में दो ग्राम प्रधान व दो जिला पंचायत सदस्य के रिक्त पदों के लिए मतदान सुबह सात बजे से होगा। पोलिंग पार्टियां मंगलवार को ही संबंधित ब्लाक मुख्यालयों से मतदान केंद्रों पर पहुंच गईं। मार्टीनगंज के सुरहन व बिलरियागंज के भगतपुर में जिला पंचायत सदस्य, पल्हना के कबूतरा व तरवां ब्लाॅक के ऊंचहुआं में ग्राम प्रधान पद के लिए उपचुनाव का मतदान होगा।
विज्ञापन

मतदान के बाद सील्ड मतपेटिकाएं संबंधित विकास खंड मुख्यालय पर बनाए गए स्ट्रांग रूम में सुरक्षित रखी जाएंगी। उक्त उप निर्वाचन में मतदान के दिन संबंधित मतदान केंद्रों पर, विकास खंड मुख्यालय पर बनाए गए स्ट्रांग रूम पर एवं मतगणना के दिन संबंधित विकास खंड मुख्यालय पर सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य ने भी कड़े निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed