फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Panchayat boycotted family for endogamy

गांव में अपनी जाति की लड़की से की शादी, बहिष्कृत

Tue, 15 Oct 2019 11:18 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 15 Oct 2019 11:18 PM IST
विज्ञापन
Panchayat boycotted family for endogamy
आजमगढ़। तहबरपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में युवक को पट्टीदारी में सगोत्रीय शादी करने पर पंचायत ने परिवार को समाज में बहिष्कृत कर दिया है। मंगलवार को सार्वजनिक स्थल पर पंचायत बुलाकर लड़का और लड़की के परिवारों का सार्वजनिक तौर पर बहिष्कार करने का फरमान सुनाया।
विज्ञापन

तहबरपुर थाना क्षेत्र के रहने वाला युवक पुलिस का जवान है। उसकी हाल ही में भर्ती हुई है। पढ़ाई के दौरान ही युवक का पड़ोस की रहने वाली सगोत्रीय युवती से प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनों ने तय किया था कि नौकरी मिल जाने पर वे शादी कर लेंगे। लड़के ने सिपाही में भर्ती होने के बाद लड़की से शादी करने का प्रस्ताव रखा। मामला एक की गोत्र का होने की वजह से पहले तो परिवार के लोगों ने विरोध किया, लेकिन बाद में सहमति दे दी। करीब एक हफ्ते पहले दोनों ने कोर्ट मैरेज कर लिया। शादी की जानकारी मिलने पर गांव के लोग आक्रोशित हो गए और मंगलवार को गांव के सार्वजनिक स्थल पर बैठक बुलाई गई। पंचायत में इस तरह की शादी का विरोध करते हुए दोनों परिवारों का सार्वजनिक तौर पर बहिष्कार करने का फरमान सुना दिया। सीओ बूढ़नपुर शीतला प्रसाद पांडेय ने बताया कि दोनों परिवार की सहमति से बच्चों ने शादी की है। अन्य किसी को एतराज नहीं होना चाहिए। संबंधित परिवार से यदि कोई दुर्व्यवहार करता है और इसकी शिकायत होती है तो पुलिस मामले में कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन

,
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed