फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Painting competition will be held in all blocks on September 24

Azamgarh News: 24 सितंबर को सभी ब्लॉकों में होगी चित्रकला प्रतियोगिता

Sat, 20 Sep 2025 01:15 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 20 Sep 2025 01:15 AM IST
विज्ञापन
Painting competition will be held in all blocks on September 24
विकसित भारत की परिकल्पना को साकार करने के उद्देश्य से सेवा पखवाड़ा-2025 पूरे देश में 17 सितंबर से दो अक्तूबर तक मनाया जाएगा। शासन के निर्देश पर जनपद के सभी ब्लॉकों में 24 सितंबर को सुबह नौ बजे से चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी।
विज्ञापन

प्रतियोगिता तीन वर्गों में होगी। जूनियर वर्ग में कक्षा 9 से 12 तक, सीनियर वर्ग में स्नातक एवं परास्नातक विद्यार्थी व सामान्य वर्ग में किसी भी आयु वर्ग के चित्रकार या कला प्रेमी शामिल होंगे।
विज्ञापन

प्रतिभागियों को विकसित भारत, आत्मनिर्भर भारत और डिजिटल भारत विषय पर अपनी कलात्मक अभिव्यक्ति प्रस्तुत करनी होगी। ब्लॉक स्तरीय प्रतियोगिता का मूल्यांकन समिति की ओर किया जाएगा। इसके बाद जनपदीय स्तर पर चयनित श्रेष्ठ कृतियों को जिला पर्यटन एवं संस्कृति परिषद को भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

जनपद स्तर पर प्रत्येक वर्ग के प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त प्रतिभागियों को नकद पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे। डीआईओएस उपेंद्र कुमार ने बताया कि शिक्षण संस्थानों को निर्देशित किया गया है कि वे अपने कला प्रतिभागियों की अधिकतम भागीदारी सुनिश्चित करें और उन्हें चार्ट पेपर व रंग आदि सामग्री के साथ समय से प्रतियोगिता स्थल पर भेजें। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed