फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Paddy purchase intermediaries will go to jail

धान खरीद में आए बिचौलिए तो जाएंगे जेल

Sat, 18 Nov 2017 11:17 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,आजमगढ़
ब्यूरो,अमर उजाला,आजमगढ़ Updated Sat, 18 Nov 2017 11:17 PM IST
विज्ञापन
Paddy purchase intermediaries will go to jail
कलेक्ट्रेट सभागार में धान खरीद समीक्षा की बैठक करते जिलाधिकारी चंद्र भूषण सिंह। - फोटो : अमर उजाला
आजमगढ़। जिलाधिकारी चंद्र भूषण सिंह ने शनिवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जनपद में हो रही धान खरीद की समीक्षा की। जिसमें यूपी एग्रो और पीसीएफ की प्रगति संतोषजनक न मिलने पर कड़ी नाराजगी प्रकट करते हुए दोनों विभागों के अधिकारियों को कड़ी फटकार लगाते हुए चेतावनी दी कि कार्य में गति लाते हुए धान खरीद करें।
विज्ञापन



उन्होंने सभी क्रय केंद्र प्रभारियों को निर्देश दिया कि क्रय केंद्र नियमित रूप से खुलने चाहिए और किसानों का धान सीधे उनसे खरीदा जाए। बिचौलियों का प्रवेश नहीं होना चाहिए और यदि कहीं बिचौलियों का प्रवेश पाया गया तो उन्हें सीधे जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन


ऑन लाइन रजिस्ट्रेशन 2-3 दिन के अन्दर पूरा कर किसानों का धान अवश्य क्रय कर लिया जाए और समय से उनका भुगतान भी किया जाए। जिलाधिकारी ने सभी राइस मिलर्स को निर्देश दिया कि 20 नवंबर तक प्रत्येक दशा में पांच लाख की बैंक गारंटी डिप्टी आरएमओ कार्यालय को उपलब्ध करा दें।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने डिप्टी आरएमओ को निर्देश दिए कि समय-समय पर क्रय केंद्रों का आकस्मिक निरीक्षण करते रहें।

समीक्षा के दौरान जिला खाद्य विपणन अधिकारी राजू पटेल ने बताया कि 75 क्रय केंद्रों की स्थापना की गई है। जिसमें खाद्य विभाग के 20, पीसीएफ 27, यूपीएग्रो के छह, कर्मचारी कल्याण निगम के दो और भारतीय खाद्य निगम के दो क्रय केंद्र स्थापित हैं।


क्रमिक धान खरीद का लक्ष्य 1528.85 मीट्रिक टन के सापेक्ष 1.55 प्रतिशत क्रय हुआ है। जिलाधिकारी ने इस पर नाराजगी प्रकट करते हुए कहा कि क्रय में तेजी लाई जाए। धान खरीद में सबसे खराब प्रगति पीसीएफ और यूपी एग्रो की मिली। बोरों की उपलब्धता 3458 गांठ है। इस मौके पर धान खरीद में लगे सभी विभागों के अधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed