Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Paddy procurement will take place at 173 purchase centers in the district

Azamgarh News: मंडल में 173 क्रय केंद्रों पर होगी धान की खरीद

Sat, 25 Oct 2025 12:07 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 25 Oct 2025 12:07 AM IST
विज्ञापन
Paddy procurement will take place at 173 purchase centers in the district
आजमगढ़। मंडल में एक नवंबर से धान की खरीद शुरू होगी। इसके लिए तीनों जनपदों में 173 क्रय केंद्रों पर धान की खरीद होगी। अभी और क्रय केंद्रों की बढ़ने की संभावना है। शासन ने इस बार समर्थन मूल्य में 69 रुपये की बढ़ोतरी करते हुए 2369 रुपये प्रति क्विंटल धान का मूल्य निर्धारित किया है।
विज्ञापन

क्रय केंद्रों पर धान बेचने वाले किसान पंजीकरण करा रहे हैं। मंडल में अब तक 4135 किसानों ने पंजीकरण कराया है। इनमें से 207 किसानों का तहसील से सत्यापन हुआ है। मंडल में सत्यापन की रफ्तार काफी धीमी चल रही है।
विज्ञापन

पिछली बार की तुलना में इस बार मंडल को कम धान खरीद का लक्ष्य मिला है। पिछली बार 2.15 लाख मीट्रिक टन धान खरीद का लक्ष्य था लेकिन इस बार शासन की तरफ से 2.13 लाख मीट्रिक टन खरीद का लक्ष्य दिया गया है। लक्ष्य के सापेक्ष खरीद करने के लिए आजमगढ़, मऊ और बलिया जिले में कुल 173 क्रय केंद्रों का अनुमोदन हो चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसानों की सुविधा के लिए अभी और क्रय केंद्र बढ़ सकते हैं। जिन स्थानों पर क्रय केंद्रों का अनुमोदन हो चुका है वहां के क्रय केंद्र प्रभारियों को खरीद शुरू होने से पूर्व केंद्रों पर इलेक्ट्रानिक कांटा, बोरा, नमी मापक यंत्र, झरना, बैनर आदि सभी तैयारी पूरी करने के निर्देश दे दिए गए हैं। विभागीय अधिकारियों के माने तो धान खरीदने के लिए पर्याप्त बोरे हैं लेकिन छह हजार गांठ बोरा की मांग शासन से और की गई है।

जनपद- क्रय केंद्र- लक्ष्य- पंजीकरण- सत्यापन
आजमगढ़़- 73- 55000- 1911- 115
मऊ- 46- 55000- 1031- 37
बलिया- 54- 103000- 1183- 55
कुल- 173- 213000- 4125- 207
नोट- खरीद का लक्ष्य मीट्रिक टन में है
एक नवंबर से क्रय केंद्रों पर किसानों से समर्थन मूल्य पर धान की खरीद शुरू होगी। खरीद की तैयारी पूरी है हालांकि धान की फसल अभी खेतों में है। अगर कोई किसान धान लेकर आएगा तो उसका धान खरीदा जाएगा। - राजीव कुमार मिश्र, संभागीय खाद्य नियंत्रक।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed