फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Paddy procurement to begin on November 1; 141 centres approved in the division

Azamgarh News: एक नवंबर से होगी धान खरीद, मंडल में 141 केंद्रों को मंजूरी

Fri, 16 Oct 2026 01:01 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 16 Oct 2026 01:01 AM IST
विज्ञापन
Paddy procurement to begin on November 1; 141 centres approved in the division
धान खरीद के लिए आजमगढ़ मंडल में 224 क्रय केंद्रों की मंजूरी मिली है। क्रय केंद्रों पर किसानों से 2,441 रुपये प्रति क्विंटल की दर से धान की खरीद की जाएगी। अब तक मंडल में 1,209 किसानों ने पंजीकरण करा लिया है।
विज्ञापन

समर्थन मूल्य पर किसानों से धान खरीदने के लिए शासन से क्रय नीति आ गई है। एक नवंबर से 28 फरवरी तक धान की खरीद की जाएगी। संभागीय खाद्य नियंत्रक राजीव कुमार मिश्र ने बताया कि क्रय नीति आने के बाद मंडल के तीनों जनपदों में धान खरीद की तैयारियां तेज कर दी गई हैं।
विज्ञापन

इलेक्ट्रॉनिक कांटा, बोरा, झरना, बैनर आदि क्रय केंद्रों पर भिजवाए जा रहे हैं। पिछले बार की तुलना में इस बार समर्थन मूल्य में 72 रुपये की बढ़ोतरी हुई है। पिछली बार किसानों से 2,369 रुपये प्रति क्विंटल, जबकि इस बार 2,441 रुपये प्रति क्विंटल की दर से धान की खरीद होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके लिए आजमगढ़ में 83, मऊ में 41 और बलिया में 100 क्रय केंद्रों का अनुमोदन हुआ है। वहीं, पंजीकरण की बात करें तो अब तक मंडल में 1,203 किसान पंजीकरण करा चुके हैं। इसमें आजमगढ़ में 696, बलिया में 247 और मऊ में 266 किसानों ने पंजीकरण कराया है।
इनके रकबे का ऑनलाइन सत्यापन किया जाएगा। पंजीकरण चल रहा है। जिन किसानों को क्रय केंद्रों पर धान बेचना है, उनके लिए पहले पंजीकरण कराना अनिवार्य है। जो गांव चकबंदी प्रक्रिया में चल रहे हैं, वहां के किसानों के लिए विशेष व्यवस्था की गई है। उनका सत्यापन एसडीएम स्तर से किया जाएगा।

00 वर्जन
किसानों से समर्थन मूल्य पर धान खरीद के लिए शासन से क्रय नीति आ गई है। एक नवंबर से 28 फरवरी तक धान की खरीद की जाएगी। मंडल में 224 क्रय केंद्रों का अनुमोदन हो चुका है। -राजीव कुमार मिश्र, संभागीय खाद्य नियंत्रक।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed