फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Paddy dumped at purchase centers, farmers are waiting outside with tractor-trolleys for purchase

Azamgarh News: क्रय केंद्रों पर धान डंप, बाहर ट्रैक्टर-ट्राॅली लेकर किसान कर रहे खरीद का इंतजार

Fri, 13 Dec 2024 12:06 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 13 Dec 2024 12:06 AM IST
विज्ञापन
Paddy dumped at purchase centers, farmers are waiting outside with tractor-trolleys for purchase
आजमगढ़। संबद्ध राइस मिलों पर धान न जाने से क्रय केंद्रों पर धान डंप पड़ा है। जिससे किसान ट्रैक्टर-ट्राॅलियाें में धान लेकर क्रय केंद्रों के बाहर खरीद का इंतजार कर रहे हैं। कई केंद्रों पर बोरे भी खत्म हो चुके हैं। जिससे खरीद नहीं हो पा रही है। अब तक मात्र 2609 मीट्रिक टन ही धान राइस मिलों पर पहुंचा है।
विज्ञापन

जिले में इस बार 55 हजार मीट्रिक टन धान खरीद का लक्ष्य मिला है। लक्ष्य के सापेक्ष धान खरीद के लिए सरकारी एजेंसियों के कुल 68 क्रय केंद्र खुले हैं। 41 दिनों में लक्ष्य के सापेक्ष 18119 मीट्रिक टन धान खरीदा गया। जो क्रय का प्रतिशत 32 है।
विज्ञापन

किसानों से क्रय किए गए धान को संबद्ध राइस मिलों को न भेजने से क्रय केंद्रों के गोदामों मेें धान डंप है। केंद्रों पर धान डंप होने से अन्य किसानों से केंद्र प्रभारी धान नहीं खरीद पा रहे हैं। क्योंकि, धान खरीद कर रखने के लिए जगह नहीं है। धान लदी ट्राॅलियां बाहर खड़ी हैं। वहीं, खरसहन कला सहित कई केंद्रों पर बोरे ही नहीं हैं। अहरौला: क्षेत्र के हासा मतलूबपुर क्रय केंद्र पर कई दिनों से धान की तौल बंद है। किसानों के धान से लदी डेढ़ दर्जन ट्राॅलियां केंद्र के बाहर खड़ी हैं। केंद्र प्रभारी अरुण यादव ने बताया कि 14 सौ कुंतल धान खरीदी की गई है, लेकिन उठान न होने से धान डंप है। इससे खरीद नहीं हो पा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बरदह: ठेकमा ब्लॉक के पसिका व असवनिया क्रय केंद्र पर धान की खरीद न होने से किसान दर-दर भटक रहे हैं। इसका फायदा बिचौलिए उठा रहे हैं। पसिका समिति के सचिव विजय यादव ने बताया कि राइस मिलों पर धान न जाने से धान डंप है। वहीं, असवनिया क्रय केंद्र के मुकेश सिंह ने बताया कि समिति में धान भरा पड़ा है। जगह नहीं है कि किसानों से धान खरीदा जाय। जहानागंज: धान क्रय केंद्र पर 137 किसानों से अब तक 9218 क्विंटल धान खरीदा गया है। केंद्र प्रभारी शेलेंद्र गोड़ ने बताया कि पांच हजार क्विंटल धान राइस मिलों को भेजा गया है। फूलपुर: धान क्रय केंद्र फूलपुर में 88 किसानों से 2846 कि़वंटल धान खरीदा गया है। एमआई जितेंद्र कुमार ने बताया कि बृहस्पतिवार से राइस मिलों पर धान जाना शुरू हो गया है। अब किसानों से धान लिया जाएगा।
बोरे की किल्लत से धान खरीद बंद

मेंहनगर। क्षेत्र में पांच धान क्रय केंद्र खुले हैं। धान से सभी केंद्र भर चुके हैं। उठान नहीं हो पा रही है। वहीं, बोरे के अभाव में किसानों से धान खरीद बंद कर दी गई है। साधन सहकारी समिति मेंहनगर में 35 किसानों से 2527 क्विंटल, डीहा समस्तीपुर में 48 किसानों से 1779 क्विंटल, विशुनपुर रघुनाथ में 19 किसानों से 1000 कि्वंटल, क्रय विक्रय केंद्र मेंहनगर में 16 किसानों से 1100 क्विंटल धान खरीदा गया है। खरीदे गए धान को राइस मिलों पर न भेजे जाने व बोरे के अभाव में धान खरीद बंद कर दी गई है। इस संबंध में एडीओ को-ऑपरेटिव ओम प्रकाश पांडेय ने बताया कि जब तक संबद्ध राइस मिलर एडवांस (चावल) एफसीआई में जमा नहीं कर देते, तब तक क्रय केंद्रों से धान नहीं उठा सकते। ऐसी स्थिति में क्रय केंद्रों से धान का उठान नहीं हो पा रहा है। इसका सीधा असर किसानों पर पड़ रहा है।

55 हजार एमटी लक्ष्य के सापेक्ष 18119 एमटी धान अब तक खरीदा गया है। इसमें से राइस मिलों को 2609 एमटी धान गया है। मिलरों की सुस्ती से धान उठान में देरी हो रही है। दो, चार दिन में सब सही हो जाएगा। बोरे की कमी नहीं है। - अंशुमाली शंकर, डिप्टी आरएमओ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed