फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Pack of dogs attack goats locked in room, 6 dead

Azamgarh News: कुत्तों के झुंड का कमरे में बंद बकरों पर हमला, 6 मरे

Mon, 23 Mar 2026 12:54 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 23 Mar 2026 12:54 AM IST
विज्ञापन
Pack of dogs attack goats locked in room, 6 dead
30 अंजानशहीद में कुत्तों के हमले से मारे बकरों को गड्ढा खोदकर दफनाने की तैयारी करते लोग। संवाद
सगड़ी। जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के अंजान शहीद गांव में कुत्तों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। शनिवार की रात कुत्तों ने बाउंड्री के अंदर कमरे में बंद बकरों पर हमला कर दिया। इससे आधा दर्जन बकरों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है।
विज्ञापन

गांव निवासी तालिब पेटी वाले के घर में बकरीद के लिए बकरे पाले गए थे और उन्हें बाउंड्री के अंदर एक कमरे में बंद कर रखा गया था। रात में कुत्तों का झुंड कमरे का दरवाजा तोड़कर अंदर घुस गया और बंधे बकरों को बुरी तरह नोच डाला। सुबह जब बकरों के मालिक ने दरवाजा खोला तो कई कुत्ते कमरे के अंदर ही फंसे मिले और बकरे मृत पड़े थे। पीड़ित के अनुसार इस घटना में करीब 60 हजार रुपये का नुकसान हुआ है। ग्रामीणों ने बताया कि गांव में कुत्तों के झुंड घूमते रहते हैं। आए दिन पशुओं पर हमला करते हैं।
विज्ञापन

बीते दिनों इसरार अंसारी के भैंस के पड़वा को भी कुत्तों ने काटकर अधमरा कर दिया था। ग्रामीणों का कहना है कि कुत्ते राहगीरों को भी दौड़ाते हैं, जिससे पूरे गांव में भय और दहशत का माहौल बना हुआ है। ग्रामीणों ने प्रशासन से आवारा कुत्तों को पकड़वाने और समस्या से निजात दिलाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed