{"_id":"6938724b7f4ba6f4f00cc91c","slug":"over-271-lakh-voters-excluded-from-gram-panchayat-voter-lists-azamgarh-news-c-258-1-svns1001-141883-2025-12-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Azamgarh News: ग्राम पंचायतों की वोटर लिस्ट से 2.71 लाख से ज्यादा मतदाता बाहर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Azamgarh News: ग्राम पंचायतों की वोटर लिस्ट से 2.71 लाख से ज्यादा मतदाता बाहर
विज्ञापन
आजमगढ़। जिले में पंचायत चुनाव के लिए वोटर लिस्ट दुरुस्त की जा रही है। इसी क्रम में चुनाव आयोग की ओर से आठ लाख 775 डुप्लीकेट मतदाताओं की सूची सत्यापित करने के लिए भेजी गई थी। सत्यापन के बाद सूची की फीडिंग का कार्य पूरा कर लिया गया है। इस सूची में दो लाख 71 हजार 402 डुप्लीकेट मतदाता मिले हैं, जिन्हें सूची से बाहर कर दिया गया है।
पंचायत चुनाव में फर्जी वोटिंग को लेकर चुनाव आयोग गंभीर है। चुनाव की घोषणा से पहले वह फर्जी मतदाताओं को सूची से बाहर करने में जुटा है। इसी क्रम में उसकी ओर से आठ लाख 775 डुप्लीकेट मतदाताओं की संदिग्ध सूची भिजकर इसमें शामिल मतदाताओं का सत्यापन कर रिपोर्ट मांगी गई थी।
इस पर जिला प्रशासन की ओर से सूची का सत्यापन कराया गया। सत्यापन के बाद सूची की फीडिंग का कार्य शुरू हुआ। जो मंगलवार को पूरा कर लिया गया। निर्वाचन आयोग द्वारा भेजी गई सूची के सत्यापन में दो लाख 71 हजार 775 मतदाता डुप्लीकेट पाए गए हैं। इन मतदाताओं का नाम सूची से बाहर कर दिया गया है। निर्वाचन आयोग की ओर से भेजी गई सूची में 33. 89 प्रतिशत मतदाता डुप्लीकेट मिले हैं। इस सूची पर नजर डालें तो सबसे अधिक डुप्लीकेट मतदाता ठेकमा विकास खंड और सबसे कम मतदाता तरवां विकास खंड में मिले हैं।
विज्ञापन
ब्लाॅकवार डुप्लीकेट मतदाताओं की सूची
ब्लाॅक उपलब्ध सूची सही मतदाता डुप्लीकेट मतदाता
मेंहनगर 41212 35308 5896
ठेकमा 50718 24845 25813
तरवां 48637 42353 6278
बिलरियागंज 29540 18022 11457
जहानागंज 30858 19166 11692
पल्हनी 48998 26304 22692
मार्टीनगंज 31169 24563 6606
तहबरपुर 34990 25952 9035
अजमतगढ़ 39336 24930 14406
अतरौलिया 20524 15265 5259
अहरौला 39459 30200 9259
कोयलसा 31168 22257 8911
पल्हना 23430 15023 8407
पवई 41227 24940 16287 39.51
फूलपुर 36681 25369 11312
मुहम्मदपुर 31411 17106 14105
महराजगंज 37318 22601 14717
मिर्जापुर 31415 19487 11928
ररानी की सराय 32189 18581 13608
लालगंज 46566 32105 14461
सठियांव 34933 22318 12615
हरैया 39196 22598 16658
ठेकमा में 50 प्रतिशत से ऊपर मिले डुप्लीकेट मतदाता
निर्वाचन आयोग द्वारा उपलब्ध कराई गई सूची के सत्यापन में सबसे अधिक डुप्लीकेट मतदाता ठेकमा विकास खंड में मिले हैं। अगर कुल डुप्लीकेट मतदाताओं से इसका कुल प्रतिशत 50.90 हैं। यानि आधे से अधिक मतदाता डुप्लीकेट मिले हैं। दूसरे स्थान पर ठेकमा से सटे विकास खंड मुहम्मदपुर का आता है। यहां पर 45.19 प्रतिशत डुप्लीकेट मतदाता मिले हैं। इन सभी के नाम को मतदाता सूची से बाहर कर दिया गया है।
जिले में मतदाता सूची के सत्यापन के बाद फीडिंग का कार्य पूरा हो गया है। जिले में अब तक कुल दो लाख 71 हजार 402 डुप्लीकेट मतदाता मिले हैं। इन मतदाताओं के नामों को सूची से बाहर कर दिया गया है। - राजाराम वर्मा, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी, पंचस्थानीय व नगरीय निकाय।