फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Over 1.78 lakh children reached school on the first day of the new session.

Azamgarh News: नए सत्र के पहले दिन 1.78 लाख से ज्यादा बच्चे पहुंचे स्कूल

Thu, 02 Apr 2026 01:26 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 02 Apr 2026 01:26 AM IST
विज्ञापन
Over 1.78 lakh children reached school on the first day of the new session.
उच्च प्राथमिक विद्यालय से सिसरेडी बच्चों का स्कूल पहुंचने पर तिलक लगाकर स्वागत करते ​शिक्षक। सं - फोटो : Samvad
रानी की सराय। जनपद में नए शैक्षणिक सत्र के पहले दिन बुधवार को ''स्कूल चलो अभियान'' का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर सभी 2555 विद्यालयों में प्रवेश उत्सव मनाया गया। यहां नए प्रवेश लेने वाले छात्र-छात्राओं का चंदन टीका और फूल मालाओं से स्वागत किया गया। पहले दिन जिले के 2555 परिषदीय विद्यालयों में पंजीकृत दो लाख 40 हजार 968 छात्र-छात्राओं के सापेक्ष एक लाख 78 हजार 840 छात्र-छात्राएं विद्यालय पहुंचे। विभिन्न विद्यालयों में बच्चों से अखबार भी पढ़वाया गया। वहीं शिक्षकों ने बच्चों को नियमित रूप से अखबार पढ़ने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन

मध्याह्न भोजन में बच्चों को हलुआ व खीर बनाकर खिलाया। स्वागत से बच्चे भी गदगद रहे। छात्रों को शिक्षकों ने उपहार स्वरूप पेन दिया। स्कूल चलो अभियान के अंतर्गत 6 से 14 वर्ष आयु वर्ग के बच्चों के शत-प्रतिशत नामांकन के उद्देश्य से जिला स्तरीय जन-जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। रैली का शुभारंभ पीएम श्री कंपोजिट विद्यालय मुहम्मदल्ला से मुख्य विकास अधिकारी परीक्षित खटाना ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया और स्वयं रैली का नेतृत्व भी किया। इस दौरान एलईडी वैन को भी रवाना किया गया। कार्यक्रम का आयोजन जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी राजीव पाठक के निर्देशन में किया गया। रैली के दौरान बच्चों ने “स्कूल चलो, स्कूल चलो”, “नामांकन से एक भी बच्चा छूटा, संकल्प हमारा टूटा”, “पढ़ेंगे पढ़ाएंगे, देश का मान बढ़ाएंगे”, “बेटा-बेटी एक समान, सबको शिक्षा सबको ज्ञान” जैसे प्रेरणादायक नारे लगाए, जिससे पूरा क्षेत्र गुंजायमान हो उठा। रैली के बाद विद्यालय परिसर में प्रवेश उत्सव, पुरस्कार वितरण समारोह एवं शैक्षिक संगोष्ठी का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

बीएसए ने बताया किबच्चों को निःशुल्क पाठ्यपुस्तक, यूनिफॉर्म, बैग, जूते-मोजे, स्वेटर, डीबीटी के माध्यम से 1200 की सहायता, मध्यान्ह भोजन, फल, दूध एवं विभिन्न सहगामी गतिविधियों के माध्यम से समग्र विकास सुनिश्चित किया जा रहा है। इस अवसर पर विगत सत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को ट्रॉफी, स्टेशनरी एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया, जबकि नवप्रवेशी बच्चों का माल्यार्पण कर स्वागत करते हुए विद्यालय की छात्राओं द्वारा सरस्वती वंदना एवं स्वागत नृत्य भी प्रस्तुत किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

तहबरपुर :
प्राथमिक विद्यालय देवरिया में वार्षिकोत्सव मनाया गया, जिसमें बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। शुभारंभ मुख्य अतिथि चन्दन प्रसाद भारती,बीईओ व्यास देव व डायट मेंटर अनुराग यादव ने मां सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्ज्वलन कर किया।
लालगंज : लालगंज शिक्षा क्षेत्र के कंपोजिट विद्यालय खनियरा में नए सत्र के अवसर पर आईसीटी लैब एवं डिजिटल लाइब्रेरी का उद्घाटन किया गया और वार्षिक उत्सव और सम्मान समारोह का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में मेधावी बच्चों एवं प्रतियोगिता की उपविजेता टीम को सम्मानित किया गया।

मेंहनगर :
क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय गोपालपुर के बच्चों ने नामांकन बढ़ाने के लिए जागरूकता रैली निकाली और “सब पढ़ें-सब बढ़ें” का संदेश दिया।

बरदह :
स्थित इंग्लिश मीडियम मॉडर्न स्कूल में नए शैक्षिक सत्र के प्रथम दिन बच्चों का भव्य स्वागत किया गया। मुख्य अतिथि विधायक बेचई सरोज ने बच्चों को रिजल्ट कार्ड वितरित कर उनका उत्साहवर्धन किया और शिक्षा को सफलता की कुंजी बताया।

नए सत्र के पहले दिन स्कूलों में पढ़ाया गया अखबार
आजमगढ़। नए शैक्षिक सत्र के पहले दिन जनपद के परिषदीय विद्यालयों में पढ़ाई के साथ नवाचार भी देखने को मिला। कई विद्यालयों में बच्चों को पाठ्य पुस्तकों के साथ-साथ अमर उजाला अखबार भी पढ़ाया गया। इस पहल का उद्देश्य बच्चों में पढ़ने की आदत विकसित करना और उन्हें देश-दुनिया की जानकारी से जोड़ना रहा। शिक्षकों ने बच्चों को अखबार के माध्यम से समाचार पढ़ने, समझने और उस पर चर्चा करने के लिए प्रेरित किया। बच्चों ने भी उत्साह के साथ अखबार पढ़ा और नई-नई जानकारियां प्राप्त कीं। शिक्षकों का कहना है कि इससे बच्चों की भाषा क्षमता, सामान्य ज्ञान और अभिव्यक्ति कौशल में वृद्धि होगी। विद्यालयों में इस पहल को लेकर सकारात्मक माहौल देखने को मिला और छात्र-छात्राओं ने इसे रोचक तरीके से सीखने का माध्यम बताया। शिक्षकों ने आगे भी नियमित रूप से बच्चों को अखबार पढ़ने के लिए प्रेरित करने की बात कही है।

उच्च प्राथमिक विद्यालय से सिसरेडी बच्चों का स्कूल पहुंचने पर तिलक लगाकर स्वागत करते शिक्षक। सं

उच्च प्राथमिक विद्यालय से सिसरेडी बच्चों का स्कूल पहुंचने पर तिलक लगाकर स्वागत करते शिक्षक। सं- फोटो : Samvad

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article