फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Outsourcing staff will be increased by 31 October

31 अक्टूबर तक बढ़ेगी आउटसोर्शिंग कर्मचारियों की सेवा

Fri, 20 Sep 2019 11:42 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 20 Sep 2019 11:42 PM IST
विज्ञापन
Outsourcing staff will be increased by 31 October
आजमगढ़। जिला अस्पताल में तैनात समस्त आउट सोर्शिंग कर्मचारियों ने शुक्रवार को डीएम से गुहार लगाई। उन्होंने बताया कि 30 सितंबर को उनकी सेवा अवधि समाप्त हो रही है। जिसे बढ़ाया नहीं गया है जिसके कारण हमें बेरोजगार होने का डर सता रहा है। डीएम ने प्रमुख सचिव स्वास्थ्य से बात कर उनकी सेवा 31 अक्टूबर तक बढ़ाए जाने की बात कही। तब वह लोग वहां से वापस हुए।
विज्ञापन

कर्मचारियों ने डीएम को बताया कि हम सभी आउट सोर्शिंग के तहत स्टाफ नर्स, ओटी टेक्नीशियन, एक्सरे टेक्नीशियन, लैब टेक्नीशियन, डायटिशियन, फिजियोथिरेपिस्ट, वार्ड आया, वार्ड व्वाय, सीएसडी टेक्नीशियन, रजिस्ट्रेशन क्लर्क, इलेक्ट्रीशियन, प्लंबर आदि पदों पर विगत चार वर्षों से पैरा मेडिकल स्टाप के रूप में मंडलीय चिकित्सालय में कार्य कर रहे हैं। 30 सितंबर को हमारी कार्य अवधि समाप्त हो रहा है। जिससे हम सभी कर्मचारी डरे और सहमे हैं कि अब हमारा क्या होगा। जिसके लिए आज हम अपर परियोजना निदेशक युपी एचएसएसपी और एनएचएम उप्र लखनऊ को ज्ञापन सौंपने आए हैं। उनकी बातों को सुनने के बाद डीएम नागेंद्र प्रसाद सिंह ने तत्काल प्रमुख सचिव स्वास्थ्य से बात की। इसके बाद उन्होंने बताया कि आउट सोर्शिंग कर्मचारियों की सेवा 31 अक्टूबर तक के लिए बढ़ा दी गई है। जल्द ही इसका शासनादेश आ जाएगा। इसलिए आप लोग अपना कार्य जारी रखें। इस मौके पर संतोष कुमार पांडेय, संदीप कुमार राय, अनिरुद्घ यादव, सुनील कुमार पांडेय, मनोज राय, मुकेश भारद्वाज, जयराम सिंह आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed