फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Outrage over Hathras incident, grief and anger all around

हाथरस की घटना से आक्रोश, चारों ओर गम और गुस्सा

Thu, 01 Oct 2020 11:10 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 01 Oct 2020 11:10 PM IST
विज्ञापन
Outrage over Hathras incident, grief and anger all around
हाथरस की घटना के विरोध में कलक्ट्रेट पर कैंडल मार्च निकालते लोगों का नेतृत्व करतीं लालगंज सांसद ? - फोटो : AZAMGARH
आजमगढ़। हाथरस की घटना को लेकर लोगों का गुस्सा कम होने का नाम नहीं ले रहा है। कहीं कैंडल मार्च निकाल आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की जा रही है तो कहीं पुतला फूंक और जाम लगाकर कर भी विरोध जताया जा रहा है।
विज्ञापन

विश्व बौद्ध महासंघ और अनुसूचित जाति, जनजाति, पिछड़ा एवं अल्पसंख्यक शिक्षक महासंघ के संयुक्त तत्वावधान में बृहस्पतिवार को हाथरस और आजमगढ़ के जीयनपुर में हुई बलात्कार की घटना के विरोध में अंबेडकर पार्क से कैंडल मार्च निकाला कर विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान लालगंज की बसपा सांसद संगीता आजाद, विधायक आजाद अरिमर्दन, पूर्व जिलाध्यक्ष सुनील कुमार भी मौजूद रहे। कैंडल मार्च में हाथों में नारे लिखी तख्तियों के साथ भ्रमण किया और आरोपियों को फांसी दिए जाने की मांग की। जुलूस कलेक्ट्रेट पहुंचकर राष्टपति को संबोधित पांच सूत्रीय सौंपा गया। सौपे गए ज्ञापन में घटना की जांच सीबीआई से कराए जाने, फास्ट ट्रैक कोर्ट मुकदमा चलाकर आरोपियों को फांसी दिए जाने, पीड़ित परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी दिए जाने, सर्वोच्च न्यायालय से घटना को संज्ञान में लेकर कार्रवाई किए जाने की मांग की गई। कैंडिल मार्च में रामदवर राम, ज्वाला प्रसाद, अश्विनी कुमार, हरिश्चंद्र और विश्व बौद्ध महासंघ के पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल रहे।
विज्ञापन

फरिहां : निजामाबाद थाना क्षेत्र के फरिहां बाजार में युवा नेता सपा इंद्रेश यादव के नेतृत्व में कैंडल मार्च निकाला गया। कोविड-19 की सुरक्षा की दृष्टि से फरिहां चौकी इंचार्ज रत्नेश कुमार दुबे मौके पर पहुंचकर रोड पर कैंडल मार्च निकालने से मना कर दिया। फरिहां स्थित शिव मंदिर पर एकत्रित होकर श्रद्धांजलि दी गई। सपा नेता राम आसरे चौहान ने भाजपा सरकार का जमकर विरोध किया। राम नयन यादव, राम आशीष यादव, प्रदीप कुमार यादव, रवींद्र यादव उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

निजामाबाद : निजामाबाद में भी कैंडल मार्च निकाल विरोध किया गया। सपा, बसपा कार्यकर्ताओं ने कैंडल मार्च निकाल कस्बे में भ्रमण करते हुए पुरानी तहसील चौक पर कप्तानगंज-फरिहां मुख्य मार्ग पर धरने पर बैठ गए। कुछ देर के लिए मुख्य मार्ग का आवागमन बाधित हो गया। सपा की तरफ से ब्लाक प्रमुख इसरार अहमद ने मार्च का नेतृत्व किया। वहीं बसपा की तरफ से सांसद संगीता आजाद के नेतृत्व में विधायक आजाद अरिमर्दन, मुकेश कुमार, राम पूजन, विशाल राव, प्रवीण कुमार ने भी कैंडल मार्च निकाला। पुरानी तहसील चौक आवागमन बाधित हो गया।
फूलपुर : हाथरस की घटना से आक्रोशित लोगों ने शुक्रवार को डॉ. अंबेडकर समिति के तत्वावधान में तहसील परिसर में धरना प्रदर्शन किया। राज्यपाल को संबोधित 5 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन एसडीएम को सौंपा। जिला पंचायत सदस्य कैलाश गौतम ने कहा कि दोषियों को फांसी की सजा दी जाए तभी न्याय मिलेगा। अखिलेश, राजेंद्र प्रसाद, संजय कुमार, अरुण कुमार, इंद्रजीत, चंद्रभान, मोहित, उमेश बौद्ध आदि थे।
रानी की सराय : हाथरस घटना से नाराज लोग ईश्वरपुर गांव के भावी प्रधान रमेश यादव के नेतृत्व में सड़क पर उतर आए। कैंडल मार्च निकाल पीड़िता को इंसाफ दिलाने की मांग की। आरोपियों को फांसी दिलाने की मांग की। आक्रोशित लोगों ने कहा की इस प्रकार की घटना की जितनी निंदा की जाए वह कम है। इस प्रकार की घटनाओं पर रोक लगाने के लिए सरकार को प्रभावी कदम उठाना चाहिए।

सगड़ी : हाथरस में हुए अत्याचार के खिलाफ कैेंडल मार्च निकाल कर बहन हम शर्मिंदा हैं तेरे कातिल जिंदा हैं आदि के नारे लगाए गए। कंजरा दिलशादपुर बाजार में बसपा और कांग्रेस के लोगों ने न्याय की मांग की। रमाकांत चौहान, राम दरस, शिव भजन, अशोक यादव, विक्की श्रीवास्तव आदि थे।

हाथरस की घटना के विरोध में कलक्ट्रेट पर कैंडल मार्च निकालते युवा।

हाथरस की घटना के विरोध में कलक्ट्रेट पर कैंडल मार्च निकालते युवा।- फोटो : AZAMGARH

फरिहां में कैंडल मार्च निकालते लोग।

फरिहां में कैंडल मार्च निकालते लोग।- फोटो : AZAMGARH

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed