फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Outpost in-charge in Azamgarh asked for transfer, said - no working environment

Azamgarh News: माहुल चौकी प्रभारी ने मांगा स्थानांतरण, कहा- यहां काम करने का माहौल नहीं

Sun, 07 Aug 2022 09:35 AM IST
वाराणसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आजमगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, आजमगढ़ Published by: वाराणसी ब्यूरो Updated Sun, 07 Aug 2022 09:35 AM IST
सार

विभाग में चर्चा है कि माहुल चौकी प्रभारी विजय नरायन पांडेय ने यह पत्र अहरौला थाना प्रभारी से क्षुब्ध होकर लिखा है। पत्र की विभाग में जमकर चर्चा हो रही है।

विज्ञापन
Outpost in-charge in Azamgarh asked for transfer, said - no working environment
- फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

माहुल चौकी प्रभारी की ओर से एसपी को लिखे गए पत्र की विभाग में जमकर चर्चा हो रही है। पत्र में चौकी इंचार्ज ने कहा है कि प्रार्थी इस स्थान पर कार्य करने में अपने को असहाय महसूस कर रहा है। ऐसे माहौल में नौकरी करने में असमर्थ है। प्रार्थी को अन्य किसी शाखा में या अन्य स्थान पर स्थानांतरित करने की कृपा करें। हालांकि एसपी ने ऐसे किसी पत्र को मिलने की बात से इनकार किया है।

विज्ञापन


विभाग में चर्चा है कि माहुल चौकी प्रभारी विजय नरायन पांडेय ने यह पत्र अहरौला थाना प्रभारी से क्षुब्ध होकर लिखा है। सूत्रों ने बताया कि शुक्रवार देर शाम को एसडीएम फूलपुर के निर्देश पर माहुल चौकी प्रभारी कंदरी गांव में अतिक्रमण हटवाने गए थे। इस दौरान अतिक्रमण करने वाले आक्रामक हो गए।
विज्ञापन


सूचना मिलने पर एसओ अहरौला राजेंद्र प्रसाद सिंह भी दल बल के साथ मौके पर पहुंचे। इसी दौरान चौकी प्रभारी की एसओ अहरौला से किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। वे कुछ देर के लिए धरने पर बैठ गए। इसके बाद उठकर चौकी पर चले आए और एसपी को पत्र लिख कर माहुल चौकी प्रभारी के रूप में काम करने से असमर्थता जता दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंध में चौकी प्रभारी विजय नरायन पांडेय का कहना है कि 50 गांव मेरे जिम्मे आते हैं। जहां की शांति व्यवस्था की जिम्मेदारी भी मेरी है। ऐसे में यदि इन गांवों का कोई मामला होता है तो मेरी बात भी सुनी जानी चाहिए, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। जिससे क्षुब्ध होकर मैंने तबादले को लेकर पत्र लिखा है।

इस मामले में एसओ अहरौला राजेंद्र सिंह का कहना है कि विवाद की सूचना पर शुक्रवार को फोर्स के साथ कंदरी गांव पहुंचा था। चौकी प्रभारी से कोई बात नहीं हुई। यदि उन्होंने शिकायत की है तो सभी को उच्चाधिकारियों से अपनी बात कहने का अधिकार है।

वहीं एसपी अनुराग आर्य ने कहा कि चौकी प्रभारी माहुल का कोई पत्र मुझे नहीं मिला है। न शिकायत की कोई जानकारी है। शिकायती पत्र आएगा तो आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed