{"_id":"69e52aaa3f1e0ee30900d926","slug":"out-of-350-applicants-in-sahalag-50-got-commercial-cylinders-azamgarh-news-c-258-1-rdp1005-148860-2026-04-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Azamgarh News: सहालग में 350 आवेदनकर्ताओं में से 50 को मिला कमर्शियल सिलिंडर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Azamgarh News: सहालग में 350 आवेदनकर्ताओं में से 50 को मिला कमर्शियल सिलिंडर
विज्ञापन
आजमगढ़। सहालग के सीजन में शादी-विवाह और अन्य आयोजनों के बीच गैस सिलिंडर की किल्लत से जूझ रहे लोगों को अब राहत मिलने लगी है। पूर्ति विभाग और जिला प्रशासन ने प्राथमिकता के आधार पर कमर्शियल गैस सिलिंडर उपलब्ध कराना शुरू कर दिया है। अब तक प्राप्त 350 से अधिक आवेदनों में से करीब 50 लोगों को गैस सिलिंडर उपलब्ध कराया जा चुका है।
अधिकारियों के अनुसार, जिन घरों में शादी-विवाह या बड़े आयोजन निर्धारित हैं, उन्हें प्राथमिकता दी जा रही है ताकि कार्यक्रमों में किसी तरह की बाधा न आए। इसके लिए आवेदकों से आयोजन की तिथि और आवश्यकता से जुड़े दस्तावेज भी लिए जा रहे हैं, जिससे वास्तविक जरूरतमंदों को ही लाभ मिल सके। वहीं, शेष आवेदनों की जांच प्रक्रिया जारी है।
सहालग के चलते गैस की मांग अचानक बढ़ गई है। इससे घरेलू और कमर्शियल दोनों श्रेणियों में दबाव देखा जा रहा है। अधिकारियों ने बताया कि जरूरत के अनुसार आगे भी सिलिंडर उपलब्ध कराने की व्यवस्था की जा रही है, ताकि किसी भी आयोजन में गैस की कमी बाधा न बने। संवाद