Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Out of 2706 schools, 1800 do not have desks and benches, and children study on the cold floor.

Azamgarh News: 2706 विद्यालयों में से 1800 में डेस्क-बेंच के इंतजाम नहीं, ठंडी फर्श पर बैठकर पढ़ रहे बच्चे

Thu, 19 Nov 2026 12:32 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 19 Nov 2026 12:32 AM IST
विज्ञापन
Out of 2706 schools, 1800 do not have desks and benches, and children study on the cold floor.
शिक्षा क्षेत्र पवई के प्राथमिक विद्यालय कछरा में टाट फर्श पर बैठकर पढ़ते छात्र।
सर्दी का मौसम शुरू होते ही परिषदीय विद्यालयों में पढ़ने वाले बच्चों की मुश्किलें बढ़ने लगी हैं। जिले के करीब 1800 परिषदीय स्कूलों में बच्चे ठंडी फर्श पर बैठकर पढ़ाई करने को मजबूर हैं। सुबह के समय तापमान में गिरावट के कारण विद्यालयों के कमरे और फर्श काफी ठंडे रहते हैं।
विज्ञापन

ऐसे में छोटे-छोटे बच्चों को जमीन पर बैठकर पढ़ाई करनी पड़ रही है। इससे उन्हें ठंड लगने और बीमार पड़ने का खतरा भी बना हुआ है। बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से जिले में कुल 2706 विद्यालय संचालित किए जा रहे हैं। इनमें 1724 प्राथमिक, 458 उच्च प्राथमिक और 524 कंपोजिट विद्यालय शामिल हैं।
विज्ञापन

इन विद्यालयों में करीब ढाई लाख छात्र-छात्राएं अध्ययनरत हैं। उच्च प्राथमिक और कंपोजिट विद्यालयों में डेस्क-बेंच की व्यवस्था की गई है, लेकिन अभी भी जिले के करीब 1800 विद्यालयों में बच्चों को यह सुविधा नहीं मिल सकी है। ऐसे में उन्हें जमीन पर बैठकर पढ़ाई करनी पड़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिषदीय विद्यालयों की दशा सुधारने के लिए सरकार ऑपरेशन कायाकल्प के तहत मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने में जुटी है। विद्यालयों को स्मार्ट बनाने के साथ ही बुनियादी सुविधाओं को बेहतर करने के दावे भी किए जा रहे हैं, लेकिन डेस्क-बेंच के अभाव में बच्चों को जमीन पर बैठना पड़ रहा है।
गर्मी और बारिश के मौसम में किसी तरह काम चल जाता है, लेकिन ठंड में फर्श पर बैठना बच्चों के लिए मुश्किल भरा हो रहा है। सुबह की कक्षाओं में ठंडी जमीन पर बैठने से बच्चों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल असर पड़ने की आशंका है। ऐसे में इन विद्यालयों के नौनिहालों के लिए मेज-कुर्सी या डेस्क-बेंच पर बैठकर पढ़ाई करना अब भी किसी सपने से कम नहीं है।
00
केस-1
100 विद्यालयों में डेस्क-बेंच नहीं
पवई। शिक्षा क्षेत्र पवई के अंतर्गत कुल 148 विद्यालय संचालित हैं। इनमें से करीब 100 विद्यालयों में बच्चों के बैठने के लिए डेस्क-बेंच की व्यवस्था नहीं है। ऐसे में बच्चे टाट-पट्टी के सहारे पढ़ाई करने को मजबूर हैं। सर्दी का मौसम शुरू होने के साथ ही उनकी मुश्किलें बढ़ गई हैं। ठंडी फर्श पर बैठकर पढ़ाई करना छोटे बच्चों के लिए चुनौती बन गया है। संवाद
00
केस-2
एक माह पहले भेजी गई डेस्क-बेंच की मांग
बरदह। अहिरौली गांव के प्राथमिक विद्यालय में कक्षा एक से पांच तक कुल 50 बच्चे पंजीकृत हैं। इनमें 27 छात्र और 23 छात्राएं हैं। विद्यालय की प्रधानाध्यापिका सीमा सिंह ने बताया कि बच्चों के बैठने के लिए डेस्क-बेंच की व्यवस्था कराने के संबंध में करीब एक माह पहले ही जिले को सूचना दी गई थी। इसके बावजूद अभी तक कोई व्यवस्था नहीं हो सकी है। ठंड का मौसम शुरू हो गया है, लेकिन बच्चे पहले की तरह जमीन पर बैठकर पढ़ाई करने को मजबूर हैं। डेस्क-बेंच की मांग के बावजूद व्यवस्था नहीं होने से बच्चों को सर्दी में भी परेशानी झेलनी पड़ रही है। संवाद
00
केस-3
129 बच्चों वाले विद्यालय में डेस्क-बेंच नदारद

सरायमीर। प्राथमिक विद्यालय प्रथम सरायमीर में अभी तक बच्चों के बैठने के लिए डेस्क-बेंच की व्यवस्था नहीं हो सकी है। यहां 129 बच्चे टाट-पट्टी पर बैठकर पढ़ाई करते हैं। विद्यालय में पेयजल व्यवस्था भी अधूरी है। प्रधानाध्यापिका नीता कुमारी ने बताया कि टाउन एरिया की ईओ और कर्मचारियों को कई बार समस्या से अवगत कराया गया है, लेकिन अभी तक किसी ने संज्ञान नहीं लिया। विद्यालय टाउन एरिया के अंतर्गत आता है, इसके बावजूद बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध नहीं हो सकी हैं। संवाद
00
केस-4
टाट-पट्टी के सहारे पढ़ाई
अतरौलिया। शिक्षा क्षेत्र अतरौलिया के 89 विद्यालयों में से 63 प्राथमिक विद्यालयों में बच्चों के बैठने की व्यवस्था अब भी टाट-पट्टी के सहारे है। प्राथमिक विद्यालय भोराजपुर में भी बच्चे फर्श पर बैठकर पढ़ाई करने को विवश हैं। सर्दी का मौसम शुरू होने के साथ ही उनकी परेशानी बढ़ गई है। सुबह के समय ठंडी फर्श पर बैठकर पढ़ाई करने से छोटे बच्चों को ठंड लगने और बीमार पड़ने का खतरा बना रहता है। इसके बावजूद विद्यालयों में बच्चों को सर्दी से बचाने और बैठने की बेहतर सुविधा उपलब्ध कराने के लिए जरूरी इंतजाम नहीं हो सके हैं। सरकार की ओर से विद्यालयों में सुविधाएं बढ़ाने के दावों के बीच जमीनी हकीकत अलग तस्वीर पेश कर रही है।

---- वर्जन
जिले के परिषदीय विद्यालयों में बच्चों के बैठने की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए विभाग लगातार प्रयास कर रहा है। जिन विद्यालयों में डेस्क-बेंच उपलब्ध नहीं हैं, उनकी जानकारी जुटाई जा रही है। विद्यालयवार आवश्यकता का आकलन कर उपलब्ध संसाधनों के अनुसार व्यवस्था कराने का प्रयास किया जाएगा। ठंड के मौसम को देखते हुए विद्यालयों में बच्चों की सुविधा और सुरक्षा का भी ध्यान रखने के निर्देश दिए जाएंगे।- राजीव कुमार पाठक, बीएसए आजमगढ़।

शिक्षा क्षेत्र पवई के प्राथमिक विद्यालय कछरा में टाट फर्श पर बैठकर पढ़ते छात्र।

शिक्षा क्षेत्र पवई के प्राथमिक विद्यालय कछरा में टाट फर्श पर बैठकर पढ़ते छात्र।

शिक्षा क्षेत्र पवई के प्राथमिक विद्यालय कछरा में टाट फर्श पर बैठकर पढ़ते छात्र।

शिक्षा क्षेत्र पवई के प्राथमिक विद्यालय कछरा में टाट फर्श पर बैठकर पढ़ते छात्र।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed