फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Out of 131 cases that came on Samadhan Divas, only 10 cases were resolved.

Azamgarh News: समाधान दिवस पर आए 131 में सिर्फ 10 मामलों का हुआ निस्तारण

Sat, 07 Dec 2024 11:48 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 07 Dec 2024 11:48 PM IST
विज्ञापन
Out of 131 cases that came on Samadhan Divas, only 10 cases were resolved.
आजमगढ़/सगड़ी। जिलाधिकारी नवनीत सिंह चहल एवं एसपी हेमराज मीणा की अध्यक्षता में शनिवार को सगड़ी तहसील के सभागार में संपूर्ण समाधान दिवस पर जनसमस्याएं सुनीं गईं।
विज्ञापन

इस दाैरान कुल 131 मामले आये, इसमें से 10 मामलों का मौके पर निस्तारण किया गया। शेष 121 मामलों का निस्तारण निर्धारित समय सीमा के अंतर्गत करने के लिए डीएम ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया। प्राप्त मामलों में राजस्व विभाग के 89, पुलिस के 14, विकास के सात, स्वास्थ्य के एक, शिक्षा के एक, आपूर्ति के दो और अन्य के 17 मामले शामिल हैं।
विज्ञापन


डीएम ने संबंधित अधिकारियों को जन समस्याओं के त्वरित एवं गुणवत्तायुक्त निस्तारण के निर्देश दिये। कहा कि इसमें किसी भी स्तर पर लापरवाही क्षम्य नहीं होगी, जन समस्याओं का गुणवत्तायुक्त एवं समयबद्ध निस्तारण शासन की प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि शत-प्रतिशत मामलों का निस्तारण किया जाए। इस मौके पर सीडीओ परीक्षित खटाना, सीएमओ डॉ. अशोक कुमार, उप जिलाधिकारी सगड़ी, सीओ सगड़ी एवं अन्य जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


00

तीन समस्याओं का हुआ समाधान

मेंहनगर। तहसील परिसर में संपूर्ण समाधान दिवस पर एसडीएम प्रशांत कुमार, तहसीलदार चमन सिंह राणा ने फरियादियों की समस्याओं को सुना। कुल 23 शिकायती प्रार्थना-पत्र आए। इसमें राजस्व के 14, पुलिस के आठ, विकास के एक मामले आए। जहां मौके पर तीन प्रार्थना-पत्रों का निस्तारण किया गया। शेष पत्रों को विभाग के अधिकारियों को निस्तारण करने के लिए दिया गया। नायब तहसीलदार नीरज कुमार त्रिपाठी, वन क्षेत्राधिकारी सौरभ यादव, वीईओ रविकेश कुमार, पूर्ति निरीक्षक, सीडीपीओ निरुपमा वर्मा सहित तहसील स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे। संवाद


00

आए 54 मामले

बरदह। मार्टीनगंज तहसील सभागार में अपर जिलाधिकारी आजाद भगत सिंह के मौजूदगी में समाधान दिवस में राजस्व संबंधित 44 मामले, पुलिस संबंधित तीन, विकास संबंधित तीन और अन्य विभाग से चार मामले आए। इसमें तीन मामलों का मौके पर निस्तारण हुआ। शेष समस्याओं के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया। इस मौके पर मार्टीनगंज एसडीएम रामानुज शुक्ला, तहसीलदार राजू कुमार, नायब तहसीलदार हरिशंकर दुबे, बीडीओ संतोष कुमार आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed