फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   OT was running in a clinic in Maharajganj, sealed

Azamgarh News: महराजगंज में क्लीनिक में चल रहा था ओटी, सील

Sun, 05 Jul 2026 01:02 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 05 Jul 2026 01:02 AM IST
विज्ञापन
OT was running in a clinic in Maharajganj, sealed
स्वास्थ्य विभाग ने शनिवार को महराजगंज क्षेत्र में अवैध चिकित्सकीय प्रतिष्ठानों के खिलाफ अभियान चलाया। इस दौरान अवैध रूप से संचालित एक नर्सिंग होम को सील कर दिया। वहीं एक पैथोलॉजी संचालक को नोटिस जारी किया। संचालक को तीन दिन के भीतर स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं। उप मुख्य चिकित्साधिकारी और निजी चिकित्सा प्रतिष्ठान प्रकोष्ठ के नोडल अधिकारी आलेंद्र कुमार के नेतृत्व में अभियान चलाया गया। इस दौरान शिवा नर्सिंग होम का पंजीकरण केवल क्लीनिक के रूप में पाया गया। हालांकि, वहां अवैध रूप से नर्सिंग होम, वार्ड और ऑपरेशन थियेटर का संचालन किया जा रहा था। यह संबंधित नियमों और मानकों का स्पष्ट उल्लंघन है। इस प्रतिष्ठान में एक बच्चे की मृत्यु की शिकायत भी मिली थी। गंभीर अनियमितताएं पाए जाने पर वार्ड और ऑपरेशन थियेटर को तत्काल सीज कर दिया गया। अभियान के तहत महराजगंज थाने के पास संचालित दीपिका पैथोलॉजी का भी निरीक्षण किया। जांच में पैथोलॉजी सेंटर का वैध पंजीकरण नहीं पाया गया। संचालक को तीन कार्यदिवस के भीतर स्पष्टीकरण और आवश्यक अभिलेख प्रस्तुत करने के लिए नोटिस जारी किया गया है। सीएमओ डॉ. एनआर वर्मा ने कहा कि जनपद में अवैध रूप से संचालित किसी भी चिकित्सकीय प्रतिष्ठान को बख्शा नहीं जाएगा। बिना वैध अनुमति और मानकों की अनदेखी कर आमजन के स्वास्थ्य से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ अभियान जारी रहेगा। ऐसे अस्पतालों, नर्सिंग होम, क्लीनिक और पैथोलॉजी केंद्रों के विरुद्ध पूरी सख्ती के साथ कार्रवाई होगी। दोषियों के विरुद्ध विधिसम्मत दंडात्मक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed