फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Organization's ideology, methodology and guidance provided at the booth

Azamgarh News: संगठन की विचारधारा, कार्यपद्धति और बूथ पर किया मार्गदर्शन

Tue, 17 Mar 2026 01:25 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 17 Mar 2026 01:25 AM IST
विज्ञापन
Organization's ideology, methodology and guidance provided at the booth
भाजपा मंडल तहबरपुर के दो दिवसीय मंडल प्रशिक्षण वर्ग में मौजूद पदा​धिकारी और कार्यकर्ता। संवाद
निजामाबाद। भारतीय जनता पार्टी मंडल तहबरपुर, जिला लालगंज के तत्वावधान में दो दिवसीय मंडल प्रशिक्षण वर्ग का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ वंदे मातरम् तथा दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। मुख्य अतिथि एवं मुख्य वक्ता भाजपा जिलाध्यक्ष विनोद राजभर तथा पूर्व क्षेत्रीय उपाध्यक्ष विनोद राय ने कार्यकर्ताओं को संगठन की वैचारिक पृष्ठभूमि, एकात्म मानववाद, पार्टी की कार्यपद्धति तथा बूथ जीत जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से मार्गदर्शन दिया। उन्होंने कहा कि भाजपा का वास्तविक बल उसके समर्पित कार्यकर्ता हैं और बूथ ही संगठन का मुख्य शक्ति केंद्र है। वक्ताओं ने प्रधानमंत्री तथा उत्तर प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं, सुशासन एवं संगठन विस्तार पर भी विस्तृत चर्चा की।
विज्ञापन

अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष आशुतोष राय खदेरू और संचालन पूर्व मंडल अध्यक्ष आशुतोष राय पंकज ने किया। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed