फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Organigations help needy labur

जरूरतमंदों के सारथी बने कई संगठन, रेलवे स्टेशन से लेकर, चौक-चौराहों पर भी की जा रही मदद

Sun, 17 May 2020 10:00 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 17 May 2020 10:00 PM IST
विज्ञापन
Organigations help needy labur
हरबंशपुर में पुलिसकर्मी को सेनेटाइज करते आरएसएस के कार्यकर्ता। - फोटो : AZAMGARH
लॉकडाउन के दौरान भूख और प्यास से परेशान घरों की ओर से लौट रहे प्रवासियों की मदद के लिए कई संगठन आगे आए हैं। आरएसएस, भारत रक्षा दल आदि के साथ कई अन्य संगठनों की ओर से जरूरतमंदों की मदद की जा रही है।
विज्ञापन

भाजपा जिलाध्यक्ष ध्रुव सिंह के नेतृत्व में रानी की सराय, बवाली मोड़, करतालपुर, हाफिजपुर, बनकट और जीयनपुर में शिविर लगाकर लंच पैकेट, पानी, बिस्किट, मास्क, सैनिटाइजर और जरूरतमंदों में चप्पलों का वितरण किया गया। जिलाध्यक्ष ध्रुव सिंह ने कहा कि आजमगढ़ के बहुत से श्रमिक कर्नाटक में लॉकडाउन के बाद से अपने घर वापस लौटना चाह रहे थे। कर्नाटक सरकार के खनिज मंत्री सीसी पाटिल, श्रम मंत्री अविरल हेब्बर शिवराम और अबकारी मंत्री एच. नागेश ने महामारी के दौरान श्रमिकों की समुचित व्यवस्था कराई। श्रमिकों को नि: शुल्क बस की व्यवस्था कराकर आजमगढ़ भेजा गया।
विज्ञापन

विधानसभा मुबारकपुर में पूर्व जिलाध्यक्ष अखिलेश यादव ने रविवार को राशन किट का वितरण किया। विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल की सरायमीर इकाई ने रविवार को प्रवासी मजदूरों की सेवा के लिए करीब 500 पैकेट खाने और 2000 पानी के पैकेट का वितरण किया। जिलाध्यक्ष अनिल सोनी, नगर अध्यक्ष विवेक कुमार बर्नवाल, संतोष सेठ, अनिल जायसवाल, महेश अग्रहरी, मनोज वर्मा, रजनीश बरनवाल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

जय विश्वकर्मा श्रमिक संघ बिंद्राबाजार ने राहगीरों को जलपान की व्यस्था कराई। शंभू विश्वकर्मा, डॉ. अनिल विश्वकर्मा, भूपेंद्र विश्वकर्मा, अरविंद विश्वकर्मा, रविन्द्र विश्वकर्मा, डॉ. सुनील विश्वकर्मा थे। ठेकमा ब्लॉक के भैंसकुर निवासी आलोक राय ने आजमगढ़-जौनपुर मुख्य मार्ग पर 200 पैकेट भोजन, बिस्किट, नमकीन और प्रवासी श्रमिकों में वितरित किया।

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ और अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की ओर से प्रवासी मजदूरों की सुरक्षा में लगे पुलिस प्रशासन के लोगों को भी छिड़काव कर सैनिटाइज किया गया। प्रवासी लोगों के लिए जलपान, पानी, बिस्किट, छोटे बच्चों के लिए सूखा दूध वितरित किया गया। रवि प्रताप सिंह, डॉ. जीएन बरनवाल, अनिल तिवारी, संदीप सिंह गौड़, अमित राय, डॉ. आरजे दुबे, समर प्रताप सिंह, दिव्यांश राय थे।

विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल जिला फूलपुर की सरायमीर इकाई द्वारा प्रवासी मजदूरों में बांटा गया भोज?

विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल जिला फूलपुर की सरायमीर इकाई द्वारा प्रवासी मजदूरों में बांटा गया भोज?- फोटो : AZAMGARH

अन्य प्रदेशों से अपने घरों की तरफ आ रहे मजदूरों में लंच पैकेट का वितरण करते भाजपा जिलाध्यक्ष आजमग

अन्य प्रदेशों से अपने घरों की तरफ आ रहे मजदूरों में लंच पैकेट का वितरण करते भाजपा जिलाध्यक्ष आजमग- फोटो : AZAMGARH

बिंद्राबाजार में जय विश्वकर्मा श्रमिक संघ और बाजार के लोगों के सहयोग से राहगीरों के लिए जलपान की

बिंद्राबाजार में जय विश्वकर्मा श्रमिक संघ और बाजार के लोगों के सहयोग से राहगीरों के लिए जलपान की - फोटो : AZAMGARH

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed