फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Order for action against the doctor, two soldiers in charge of the outpost

Azamgarh News: डॉक्टर, चौकी प्रभारी दो सिपाहियों के खिलाफ कार्रवाई का आदेश

Fri, 24 Mar 2023 12:41 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 24 Mar 2023 12:41 AM IST
विज्ञापन
Order for action against the doctor, two soldiers in charge of the outpost
पुलिस हिरासत में आरोपी को मारपीट कर घायल किए जाने के मामले में अदालत ने गंभीर कदम उठाते हुए पवई स्वास्थ्य केंद्र के डॉक्टर व मित्तूपुर चौकी प्रभारी समेत दो सिपाहियों के खिलाफ कार्रवाई का आदेश दिया है। यह आदेश अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट देवेंद्र कुमार की अदालत ने दिया है। पवई थाना के बलईपुर गांव निवासी धर्मेंद्र पुत्र पारस यादव को पुलिस ने एक फरवरी को गिरफ्तार किया था। आरोपी ने थाने पर बाइक चोरी का जुर्म को स्वीकार किया। इसके बाद पुलिस ने न्यायालय में उसे पेश किया। अदालत ने न्यायिक हिरासत में लेकर जेल भेज दिया। पुन: पेशी पर आने के बाद आरोपी ने अदालत में पुलिस कर्मियों व प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के डॉक्टर पर मारने पीटने का आरोप लगाया। इसके साथ ही डॉक्टर पर यह भी आरोप लगाया कि उसने मेडिकल में चोट दर्शाया नहीं है। अदालत ने मेडिकल बोर्ड गठित कर आरोपी का मेडिकल कराने का आदेश दिया था। मेडिकल बोर्ड ने आरोपी के शरीर पर आए चोट की पुष्टि किया। जिस पर न्यायालय ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए डॉक्टर, चौकी प्रभारी व दो सिपाहियों के खिलाफ विधि संमत कार्रवाई का निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed