फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Or the fresh ones buried in Karbala with the ages of Hussain

Azamgarh News: या हुसैन की सदाओं संग कर्बला में दफ्न हुए ताजिये

Sun, 30 Jul 2023 12:44 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 30 Jul 2023 12:44 AM IST
विज्ञापन
Or the fresh ones buried in Karbala with the ages of Hussain
नगर सहित ग्रामीण इलाकों में दसवीं मुहर्रम पर शनिवार को ताजिये के जुलूस निकाले गए। इससे पूर्व हुई मजलिसों में उलेमा ने कर्बला की शहादत का जिक्र किया। इसके बाद जुलूस निकलना शुरू हुआ। देर रात तक या हुसैन की सदाओं के बीच ताजिये कर्बला में दफ्न किए गए। सुरक्षा की दृष्टि से फोर्स की तैनाती की गई थी। जबकि संवेदनशील स्थानों पर अधिकारी गश्त करते रहे। नगर के मोहल्ला बाज बहादुर स्थित कोट अखाड़े के मैदान से जुलूस निकाला गया। रेयाजुल हसन ने कर्बला की शहादत बयान करते हुए कहा कि मुहर्रम एक तारीख़ी महीना है। हर मुसलमान हज़रत इमाम हुसैन के सजदे का कर्जदार है। जुलूस बाज बहादुर, टेढि़या मस्जिद, हर्रा की चुंगी, राजा का किला होते हुए तकिया पहुंचा। इमाम चौक पर अकीद मंदों ने नियाज फातिहा कराई। जिनकी मन्नतें पूरी हुई थी उन्होंने छोटे ताजिये और पंजे चढाए। शाम सात बजे से सभी इमाम चौक से बैंड बाजे के साथ ताज़िए उठाए गए जो मुख्य चौक पर जाकर एकत्र हुए अखाड़ों के साथ सभी ताजिए देर रात कर्बला में दफ्न किए गए। ठेकमा: क्षेत्र के केलीपुर इमामबाड़ा से ताजिया का जुलूस दामोदर गंज होते हुए ठेकमा इमाम चौक पर रखकर वहां से जुलूस और नौहा मातम करते हुए निकले। मिर्जापुर कर्बला के मैदान में बिजौली के केदलीपुर के भी अन्य ताजिया इकट्ठे हुए। जहां मेला भी लगा और ताजियों को दफन किया गया।
विज्ञापन

सरायमीर: कस्बा सहित क्षेत्र के ओस्ती, रसूलपुर, ओहदपुर, बेलहरी इमाम अली, कस्बा पुरन्दरपुर, फ़त्तेपुर, लेडूवावर, कोरौली, कमालपुर, गोसड़ी, मोईयां, निकामुद्दीनपुर आदि गांवों में ताज़िया का जुलूस निकाला गया। जो देर शाम कर्बला ताज़िया दफ़नगाह पहुंच कर ज़ियारते आशूरा पढ़ने के बाद समाप्त हुआ। फरिहा: निजामाबाद कस्बे के काजी साहब इमाम बारगाह से ताजिया का जुलूस निकाला गया। जुलूस कस्बे के पुराना चौक होते हुए निजामाबाद थाने के समीप स्थित कर्बला पहुंचकर समाप्त हुआ। जहां अजादारों ने ताजिये दफन किये। जुलूस में अखाड़ों के दल आकर्षण का केंद्र रहे। जुलूस में शिया समुदाय के साथ ही अन्य धर्म के लोग भी शामिल रहे। मुबारकपुर: शिया समुदाय का ऐतिहासिक ताजिये का जुलूस अंजुमन अंसारे हुसैनी रजिस्टर्ड, अंजुमन अंसारे हुसैनी कदीम रजिस्टर्ड, अंजुमन मासूमियां, इमामबाड़ा दरबारे हुसैनी, इमाम बाड़ा बरगहे हुसैनी अंजुमनों की ओर निकला जो अपने पूर्वनिर्धारित रास्तों से गुज़रता हुआ कर्बला पहुंचा। जहां ताजिये दफ्न गए। इस दौरान नौहा ख्वानी व सीनाज़नी का नज़राना पेश करते हुए अजादार मोहल्ला पूरासोफी हैदराबाद के रास्ते से सिकठी गेट स्थित शाह के पंजे क़र्बला पहुंचे। फूलपुर: नगर एवं ग्रामीण इलाकों मेें ताजिये के जुलूस निकाले गए। मातम एंव नौहों के बीच करबला में शहीद इमाम हुसैन को खिराजे अकीदत पेश की गई। इससे पूर्व हुई मजलिसों में कर्बला के मंजर बयान किए गए। कैफ़ी आज़मी के पैतृक गांव मेजवा में अंजुमन अब्बासिया के तत्वाधान में ताजिये के जुलूस निकाले गए। ग्राम चमावां, दसमड़ा, शाहजेरपुर, इब्राहिमपुर, नहरपुर, खपड़ा गांव, माहुल, अंबारी में भी शोहदाए करबला की याद में जुलूस निकाला गया जिसका समापन कर्बला में किया गया। सगड़ी: तहसील क्षेत्र के पारीपट्टी, जीयनपुर ,समुद्रपुर, खतीबपुर, डोरवा चौहान वस्ती, खालिसपुर, सुंदर सराय बल्लो में दसवीं मोहर्रम पर ताजिया का जुलूस बड़ी अकीदत के साथ निकाला गया। अंजुमन मोहिब्बाने हुसैन कदीम समुद्रपुर के सेक्रेटरी मास्टर जर्रार हुसैन ने बताया कि जुलूस शांतिपूर्वक निकाले गए। मेंहनगर: हुसैनिया इंतजामिया अखाड़ा कमेटी के अध्यक्ष शमशुल होदा के नेतृत्व में 11 ताजिया दारानों ने ताजिये के जुलूस निकाले। गोरा गांव के ताजिया को हुसैनिया इंतजामिया अखाड़ा कमेटी के सदस्यों ने कस्बे के पुराने यूनियन बैंक भवन के पास अगवानी करते हुए अखाड़ा में प्रवेश कराया। जहानागंज: क्षेत्र के रामपुर गांव में ताजिया जुलूस अकीदत के साथ निकाला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed