फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   oppression of dalits, women in bjp government- ajay rai

भाजपा सरकार में दलितों, महिलाओं का उत्पाड़न-अजय राय

Fri, 09 Jul 2021 11:30 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 09 Jul 2021 11:30 PM IST
विज्ञापन
oppression of dalits, women in bjp government- ajay rai
आजमगढ़। रौनापार थाना क्षेत्र के पलिया गांव में हुई घटना के बाद कांग्रेस द्वारा कलेक्ट्रेट क्षेत्र स्थित रिक्शा स्टैंड पर कांग्रेस द्वारा किया जा रहा अनिश्चितकालीन अनशन शुक्रवार को भी जारी रहा। शुक्रवार को अनशन में पूर्व विधायक अजय राय पहुंचे और उन्होंने पूर्ण सहयोग का भरोसा दिलाया।
विज्ञापन

पूर्व विधायक अजय राय ने कहा कि उत्तर प्रदेश में जबसे बीजेपी की सरकार बनी है दलितों, महिलाओं का लगातार उत्पीड़न हो रहा है। जिस तरह रौनापार थाने के पलिया गांव में पीड़ितों के घरों को तोड़ा गया, घरों में लूट हुई, महिलाओं के साथ अत्याचार हुआ वह बहुत ही घृणित और निंदनीय है। कांग्रेस पार्टी मांग करती है घटना की न्यायिक जांच सिटिंग जज से कराई जाय। जब तक पीड़ितों को न्याय नहीं मिल जाता कांग्रेस पार्टी लड़ाई को जारी रखेगी। अनशनस्थल पर जिलाध्यक्ष प्रवीण कुमार सिंह, उत्तर प्रदेश कांग्रेस सचिव राम अवध यादव, हवलदार सिंह, बेलाल अहमद, तेज बहादुर यादव, दिनेश यादव, मुन्नू यादव, नजम शमीम, पूर्णमासी प्रजापति, अजीत राय, त्रिभुवन दुबे, सुरेन्द्र सिंह, आशुतोष रजत, जावेद मंदे, रविकांत त्रिपाठी, रवि शंकर पांडेय आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed