फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Opposition parties misleading farmers: Neeraj Shekhar

किसानों को गुमराह कर रहे विपक्षी दल : नीरज शेखर

Sun, 20 Dec 2020 10:56 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 20 Dec 2020 10:56 PM IST
विज्ञापन
Opposition parties misleading farmers: Neeraj Shekhar
अतरौलिया। लखनऊ से निजामाबाद भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठके में शामिल होने जा रहे राज्यसभा सांसद नीरज शेखर सिंह का लोहरा टोल प्लाजा पर भाजपा नेता जितेंद्र सिंह गुड्डू और विनोद सिंह के नेतृत्व में जोरदार स्वागत किया गया।
विज्ञापन

नीरज शेखर सिंह ने 21 दिन से दिल्ली में चल रहे किसानों के आंदोलन पर कहा कि प्रधानमंत्री किसानों के कल्याण के लिए हर संभव मदद की बात कर रहे हैं। किसानों को कुछ विपक्षी दल गुमराह कर रहे हैं, जबकि किसान सच्चाई को पूरी तरह से समझ चुका। आजमगढ़ जिले में किसानों के गन्ना मूल्य बकाया, धान खरीद केंद्रों पर अराजकता की स्थिति, तय मूल्य से अधिक कीमत पर खाद बेचने के सवाल पर उन्होंने कहा कि आज ही हम जिलाधिकारी से इस पर विस्तृत वार्ता करेंगे। यह गंभीर विषय है। पश्चिम बंगाल में चुनी गई लोकतांत्रिक सरकार के विधायकों को भाजपा द्वारा तोड़ने के आरोप पर उन्होंने कहा कि तृणमूल कांग्रेस में खुद ही भगदड़ मची है। उनके विधायक भाजपा में शामिल हो रहे हैं। इस दौरान उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं से चुनावी तैयारी में अभी से जुट जाने का आह्वान किया। जिलाध्यक्ष लालगंज भाजपा ऋषिकांत राय, क्षेत्रीय अध्यक्ष पिछड़ा वर्ग विनोद राजभर, हरीश तिवारी, सुनील पांडेय, राजेश सिंह, बसंत लाल, आनंद तिवारी, रमाशंकर वर्मा, बालमुकुंद सिंह, संतराम निषाद, विनोद सिंह, नीरज तिवारी, रमेश सिंह रामू , दिनेश मद्धेशिया, ब्रह्मदेव सिंह, विक्रम बहादुर सिंह फौजी, दयाशंकर सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed