{"_id":"633739319787564cc6598379","slug":"opponents-attacked-two-people-with-sharp-weapons-injured-azamgarh-news-vns6768291110","type":"story","status":"publish","title_hn":"विपक्षियों ने धारदार हथियार से दो लोगों पर किया हमला, घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विपक्षियों ने धारदार हथियार से दो लोगों पर किया हमला, घायल
विज्ञापन
बलरामपुर। कप्तानगंज थाना क्षेत्र के हिसामुद्दीनपुर गांव में शुक्रवार की अलसुबह कुछ दबंगों ने एक घर में घुसकर एक महिला और आए हुए मेहमान पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। चीख पुकार सुनकर आसपास के लोग भी जुट गए। हमलावर मौके से भाग गए।
कप्तानगंज थाना क्षेत्र के देवरिया गांव निवासी 40 वर्षीय मनोज पाठक बृहस्पतिवार की शाम थाना क्षेत्र के ही हिसामुद्दीनपुर गांव निवासी अजीत मिश्रा के घर गए थे। वह परिवार के साथ सो रहे थे। पीड़ित महिला का आरोप है कि शुक्रवार की भोर में करीब तीन बजे अचानक गांव के कुछ दबंग लोग घर का दरवाजा तोड़कर अंदर घुस गए।
दबंगों ने मनोज पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। जब वह बचाने के लिए गई तो उस पर भी हमला किया। इससे वह भी घायल हो गई। चीख पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। भीड़ को आता देख हमलावर भाग गए। हालत गंभीर देख उन्हें आनन-फानन जिला अस्पताल में भर्ती कराया।