फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Operation Shikanja 41 fake guarantors and 10 accused arrested criminals used fake documents secure release

UP: ऑपरेशन शिकंजा...41 फर्जी जमानतदार और 10 आरोपी अरेस्टी; फेक डाक्यूमेंट्स बनाकर छुड़वाते थे अपराधी

Thu, 13 Nov 2025 02:46 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़।
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Thu, 13 Nov 2025 02:46 PM IST
सार

आजमगढ़ में ऑपरेशन शिकंजा के तहत पुलिस ने 10 ऐसे आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जो फर्जी कागजात बनवा कर अपराधियों को छुड़वाते थे। इस मामले में थाना कोतवाली में कुल 99 आरोपियों पर मुकदमा दर्ज किया। इसमें 50 जमानतदार, 49 आरोपी शामिल हैं। 

विज्ञापन
Operation Shikanja 41 fake guarantors and 10 accused arrested criminals used fake documents secure release
आरोपियों की जानकारी देती पुलिस। - फोटो : संवाद

विस्तार

UP Crime News: पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार के निर्देशन में चल रहे ऑपरेशन शिकंजा के तहत पुलिस ने बृहस्पतिवार को बड़ी कार्रवाई की। पुलिस ने न्यायिक प्रक्रिया की शुचिता बनाए रखने और फर्जी जमानतदारों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से चलाए गए अभियान में 41 फर्जी जमानतदारों और 10 आरोपियों पर कुल 51 अपराधियों को गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन


कोतवाली नगर प्रभारी निरीक्षक यादवेंद्र पांडेय की तहरीर पर दर्ज मामले में खुलासा हुआ कि कई जमानतदारों ने एक ही संपत्ति या खतौनी के आधार पर कई आरोपियों की जमानतें ली थीं। कुछ अधिवक्ताओं की ओर से दो से तीन हजार रुपये लेकर पेशेवर जमानतदारों के माध्यम से जमानत दिलवाने का धंधा चलाया जा रहा था। 
विज्ञापन


पुलिस जांच में यह भी सामने आया कि इन जमानतदारों के दस्तावेज और पहचान पत्र वकीलों के पास ही रहते थे, जिन्हें बार-बार उपयोग में लाया जाता था। पुलिस ने इस संबंध में थाना कोतवाली में कुल 99 आरोपियों पर मुकदमा दर्ज किया। इसमें 50 जमानतदार, 49 आरोपी शामिल हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने की कार्रवाई

विवेचना प्रभारी निरीक्षक क्राइम ब्रांच सुदेश कुमार सिंह को सौंपी गई है। गिरफ्तार आरोपियों में खलील उर्फ खलीलुर्रहमान मुबारकपुर, जितेंद्र उर्फ पक्का यादव मऊ, अफरोज देवगांव, सचिन राजभर, अजय बरदह, बदरूद्दीन बिलरियागंज, अब्दुल्ला शेख फूलपुर और जावेद अख्तर सरायमीर प्रमुख नाम हैं। 

एसपी डॉ. अनिल कुमार ने बताया कि यह कार्रवाई अपराधियों को कानूनी छूट देने वाले नेटवर्क को समाप्त करने की दिशा में एक बड़ी पहल है। उन्होंने कहा कि ऐसे पेशेवर जमानतदारों और उनसे जुड़े लोगों के खिलाफ आर्थिक, कानूनी और आपराधिक कार्रवाई जारी रहेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed