फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Open administration sleep, inspection of purchasing centers done

खुली प्रशासन की नींद, क्रय केंद्रों का किया निरीक्षण

Tue, 24 Nov 2020 11:38 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 24 Nov 2020 11:38 PM IST
विज्ञापन
Open administration sleep, inspection of purchasing centers done
आजमगढ़। धान क्रय केंद्रों पर कहीं बोरे के कमी और कहीं गोदाम से धान का उठान न होने के कारण किसानों से धान की खरीद नहीं हो रही थी। मंगलवार के अंक में अमर उजाला ने इस खबर को प्रमुखता से प्रकाशित किया। खबर के प्रकाशन के बाद जिला प्रशासन हरकत में आया और डीएम ने खुद पल्हनी स्थित धान क्रय केंद्र का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

पल्हनी में डीएम के निरीक्षण के दौरान नीबी के मनोज कुमार राय ने बताया कि वह धान की बिक्री के लिए नंबर लगाने आए हैं। क्रय केंद्र प्रभारी ने बताया कि इनके पिता द्वारा धान का विक्रय किया जा चुका है। जिलाधिकारी ने एडीएम वित्त एवं राजस्व को निर्देश दिया कि जब मनोज कुमार राय के पिता द्वारा धान का विक्रय किया जा चुका है, तो इसके बावजूद ये 40 कुंतल धान कहां से लाकर विक्रय करने का प्रयास कर रहे हैं, इस प्रकरण की जांच कर रिपोर्ट तत्काल उपलब्ध कराएं। उन्होंने पाया कि 23 नवंबर 2020 को कुल चार कृषकों से धान क्रय किया गया है। आज तक कुल 22 कृषकों से ही 681.60 कुंतल धान क्रय किया गया है। कुल 20 विक्रेताओं का नाम फीड हो चुका है, जिसके सापेक्ष 18 विक्रेताओं के धान के मूल्य का भुगतान किया जा चुका है। धान क्रय केन्द्र पर 300 कुंतल धान क्रय किए जाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है, लेकिन अभी तक यहां पर कुल 13 दिन ही धान क्रय किया गया है, एक भी दिन निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप धान क्रय नहीं किया गया है। डीएम ने जिला खाद्य विपणन अधिकारी को निर्देश दिया कि केंद्र प्रभारी सहित सभी केंद्र प्रभारियों को निर्देशित करें कि निर्धारित लक्ष्य के सापेक्ष धान की खरीद प्रतिदिन करें। वहीं गोदाम से धान का उठान नहीं पाया गया। लालगंज प्रतिनिधि के अनुसार एसडीएम पंकज श्रीवास्तव द्वारा विपणन शाखा लालगंज का निरीक्षण किया गया। उन्होंने बताया कि केंद्र प्रभारी संजय कुमार उपस्थित मिले। अब तक कुल 1752 कुंतल की खरीद हुई है लेकिन अभी तक मिलों को प्रेषण शून्य है। इसी प्रकार साधन सहकारी समिति देवगांव में कुल 964 कुंतल धान की खरीद हुई है लेकिन यहां से राइस मिलों को अभी तक प्रेषण नहीं किया गया है बोरा पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है। उन्होंने केंद्र पर सभी व्यवस्थाओं को चुस्त दुरुस्त रखने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed