फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   OPD will start soon in district hospital, sanitation tunnel will be started

आजमगढ़ के जिला अस्पताल में जल्द शुरू होगी ओपीडी, लगेगा सैनिटाइजेशन टनल

Mon, 29 Jun 2020 10:39 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 29 Jun 2020 10:39 PM IST
विज्ञापन
OPD will start soon in district hospital, sanitation tunnel will be started
आजमगढ़। जिला अस्पताल में जल्द ही ओपीडी सेवा की शुरूआत होने वाली है। इसकी कवायद में अस्पताल प्रशासन जुटा हुआ है। सुरक्षा के उपाय किए जा रहे है, जिसके तहत सैनिटाइजेशन टनल के स्थापना की भी रणनीति अस्पताल प्रशासन ने बनाई है।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में वर्तमान में सिर्फ इमरजेंसी सेवा ही संचालित हो रही है। ओपीडी महीनों से बंद है। जिसके चलते मरीजों को इलाज में काफी दुश्वारियां झेलनी पड़ रही है। मरीज आते है और ओपीडी सेवा बंद होने के चलते बैरंग वापस लौट जाते है। जिला अस्पताल पर मुख्य रूप से गरीब तबका ही इलाज के लिए पहुंचता है लेकिन ओपीडी बंद होने से इस तबके के लोगों को इलाज के लिए काफी दुश्वारियां झेलनी पड़ रही है। मरीजों की परेशानी को देखते हुए अस्पताल प्रशासन अब जल्द ओपीडी शुरू करने की तैयारी में जुट गया है। जिसके लिए सुरक्षा के जरूरी उपाय आदि किए जा रहे है। अस्पताल के मुख्य गेट पर ही सैनिटाइजेशन टनल लगाया जाएगा, इस टनल में सैनिटाइज होकर ही कोई भी मरीज अथवा तीमारदार अस्पताल परिसर में प्रवेश कर सकेगा। इतना ही नहीं टनल के पास ही थर्मल स्कैनर व पल्स आक्सीमीटर की भी व्यवस्था की जाएगी। स्वास्थ्य कर्मियों की टीम वहां रहेगी जो मरीज की थर्मल स्क्रीनिंग के साथ ही पल्स आक्सीमीटर से जांच करेगा। इसके बाद उसका नाम-पता आदि नोट किया जाएगा। इतना ही नहीं यदि अस्पताल आए व्यक्ति की कोई ट्रैवेल हिस्ट्री होगी तो वह भी नोट की जाएगी। इसके बाद टनल में सैनिटाइज होने के बाद ही वह अंदर प्रवेश करेंगा।
विज्ञापन

सामान्य दिनों में प्रतिदिन एक हजार के लगभग होती थी ओपीडी
आजमगढ़। कोरोना संक्रमण काल के पूर्व सामान्य दिनों में अस्पताल के ओपीडी की बात की जाए तो प्रतिदिन 1000 से अधिक लोग यहां इलाज के लिए पहुंचते थे। कोरोना संक्रमण के दौरान अस्पताल में आईसोलेशन वार्ड बना दिया गया था। इसके बाद से ही यहां की ओपीडी सेवा गड़बड़ होना शुरू हुई। अस्पताल के एक डॉक्टर और फिर स्टाफ नर्स के भी कोरोना पॉजिटिव होने के बाद तो अस्पताल की पूरी ओपीडी सेवा ही बंद कर दी गई। मंडलायुक्त, जिलाधिकारी ओपीडी शुरू होने की बात कहते रहे और अस्पताल प्रशासन शासन के निर्देश की दुहाई देते हुए ओपीडी सेवा अब तक नहीं शुरू किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

अस्पताल की ओपीडी सेवा शुरू करने का अभी निर्देश शासन से नहीं आया है, लेकिन हम अपनी तैयारी में जुटे हुए है। कोरोना संक्रमण काल में अस्पताल में आने वाले सभी मरीजों व तीमारदारों की सुरक्षा को लेकर सैनिटाइजेशन टनल स्थापित कराया जायेगा। टनल बन कर तैयार हो चुका है, जल्द ही उसकी स्थापना मुख्य गेट पर करा दी जाएगी। इसके साथ ही पल्स आक्सीमीटर व थर्मल स्कैनर से भी जांच करायी जाएगी। उम्मीद है कि दो-चार दिनों में अस्पताल की ओपीडी सेवा बहाल हो जाए। - डॉ. एसकेजी सिंह, एसआईसी, जिला अस्पताल आजमगढ़।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed