{"_id":"5762e4ab4f1c1bda6211b684","slug":"op-seized-rs-one-crore","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक करोड़ रुपये की ओपी पकड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक करोड़ रुपये की ओपी पकड़ी
ब्यूरो,अमर उजाला,आजमगढ़
Updated Thu, 16 Jun 2016 11:13 PM IST
विज्ञापन
अतरौलिया थाना क्षेत्र के धनसिंहपुर गांव में छापेमारी में पकड़ा गया अवैध शराब।
अतरौलिया थाना क्षेत्र के धनसिंहपुर गांव निवासी एक व्यक्ति के हाते में बुधवार की रात छापेमारी कर पुलिस ने अवैध शराब का कारोबार करने वाले तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया। इस दौरान मुठभेड़ भी हुई। तलाशी के दौरान 74 ड्रमों में भरकर रखा गया करीब एक करोड़ रुपये का ओवरप्रूप एल्कोहल (ओपी) और तमंचा और कारतूस बरामद किया। इसी तमंचे से पुलिस टीम पर फायरिंग की गई थी। पकड़े लोग काफी दिनों से यहां अवैध तरीके से शराब का अड्डा चला रहे थे।
एसपी सिटी डॉ. विपिन ताडा ने बताया कि मुखबिर के जरिए सूचना मिली कि अतरौलिया थाना क्षेत्र के धनसिंहपुर गांव निवासी बृजेश उपाध्याय के हाते में अवैध शराब का अड्डा चलता है। वहां भारी मात्रा में ड्रम में भरकर शराब उतारकर रखा गया है।
बुधवार की रात करीब डेढ़ बजे एसपी अपने साथ क्राइम ब्रांच की स्वाट और अतरौलिया थाने की पुलिस के साथ छापेमारी कर की। जहां बृजेश के अलावा जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के धनछुला गांव निवासी राजीव सिंह और अंबेडकर नगर जिले के जैदपुर थाना क्षेत्र के रहने वाले दीपक सिंह मौजूद रहे। ये तीनों पुलिस को देख फायर कर भागने का प्रयास किया लेकिन अपना बचाव करते हुए पुलिस इन तीनों को गिरफ्तार कर लिया। इनके पास से एक तमंचा और कारतूस बरामद हए। हाते की तलाशी लेने पर 74 ड्रमों में भरकर रखा गया ओपी (ओवरप्रूप एल्कोहल) बरामद हुआ।
विज्ञापन
प्रत्येक ड्रम में करीब 200 लीटर रेक्टीफाइड स्प्रिट भरा है। शराब के तस्कर शराब तैयार करते समय एक लीटर ओपी में छह लीटर पानी मिलाकर शराब तैयार करते हैं। एसपी ने बताया कि पुलिस गिरफ्तार लोगों से इस बात का पता लगा रही कि यह लोग माल कहां से मंगाए थे। यहां तैयार होने वाली शराब की किन-किन क्षेत्रों में सप्लाई करते हैं। इनके गिरोह में और कितने सदस्य शामिल हैं।