फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Only three out of 26 accountants came to the resolution day.

Azamgarh News: समाधान दिवस में 26 लेखपालों में से आए सिर्फ तीन

Sun, 01 Mar 2026 01:19 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 01 Mar 2026 01:19 AM IST
विज्ञापन
Only three out of 26 accountants came to the resolution day.
लाटघाट। रौनापार थाने पर समाधान दिवस का आयोजन किया गया था। समाधान दिवस पर कुल छह मामले राजस्व के आए। समाधान दिवस पर 11:30 बजे तक राजस्व विभाग के कर्मचारी नहीं पहुंचे थे। तीन लेखपाल नीरज कुमार, राहुल कुमार और रविंद्र कुमार ही पहुंचे थे, जबकि कुल 26 लेखपालों और चार राजस्व निरीक्षक को पहुंचना था। लेखपालों के न पहुंचने पर थाने पर पहुंचे फरियादी मायूस होकर घर लौट गए। थानाध्यक्ष रौनापार मंतोष सिंह ने बताया कि इसकी रिपोर्ट जिलाधिकारी को आज ही भेज दी जाएगी। समाधान दिवस पर राजस्व विभाग द्वारा काफी लापरवाही बरती जा रही है। इससे दूरदराज से आ रहे फरियादी परेशान होकर लौट रहे हैं। सरगहा सागर से लाल बहादुर और विजय बहादुर 2020 से लगातार समाधान दिवस पर चक्कर काट रहे हैं और कहीं-कहीं राजस्व विभाग की लापरवाही चलते निस्तारण नहीं हो पा रहा है। विजय बहादुर ने बताया कि लगभग 20 बार हम समाधान दिवस पर आ चुके हैं। यही हालात कमोबेश और लोगों का भी रहा। सरायमीर/फूलपुर। थाना समाधान दिवस पर थाना परिसर में थानाध्यक्षों ने आमजन की शिकायतें सुनीं। सरायमीर में कुल 12 फरियादियों ने प्रार्थना पत्र दिया। वहीं कोतवाली फूलपुर में प्रभारी निरीक्षक सच्चिदानंद की अध्यक्षता में आयोजन हुआ। इस दौरान 15 मामले आए। इसमे राजस्व के 11 और पुलिस के 04 मामले पेश हुए।
विज्ञापन

मरने के बाद महिला ने बेची जमीन -लाटघाट। समाधान दिवस पर चार वर्ष पहले ही मृत महिला की जमीन रजिस्ट्री का मामला आया। हैदराबाद गांव निवासी गोरख राम ने प्रार्थना पत्र दिया कि रौनापार निवासी उनकी चाची धनेश्वरी उर्फ गुलाबी जिनकी 2016 में ही मृत्यु हो गई है। उनकी जमीन सगड़ी तहसील के रजिस्ट्री ऑफिस से 2021 में धनेश्वरी ने रक्षा राम को बेच दी है। इसका मुकदमा भी अब तहसील में चल रहा है। थानाध्यक्ष रौनापार मंतोष सिंह ने बताया कि इसकी जांच चल रही है। जांच सही पाई गई तो आरोपी के विरुद्ध संबंधित धारा में प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed