फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Only food grains are available at Annapurna Bhavan; digital services are missing.

Azamgarh News: अन्नपूर्णा भवन से सिर्फ अनाज मिल रहा, डिजिटल सेवाएं नदारद

Sun, 23 Aug 2026 01:18 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 23 Aug 2026 01:18 AM IST
विज्ञापन
Only food grains are available at Annapurna Bhavan; digital services are missing.
अतरौलिया विकासखंड के लोहरा में बंद अन्नपूर्णा भवन। संवाद
सरकारी राशन की दुकानों के संचालन के लिए जिले में बनाए गए करीब 8 करोड़ रुपये खर्च किए गए 105 अन्नपूर्णा भवनों में फिलहाल सिर्फ राशन का वितरण हो रहा है। कॉमन सर्विस सेंटर (सीएससी) से जुड़ी सेवाएं नहीं मिल पा रही हैं।
विज्ञापन

करीब 8.93 करोड़ रुपये खर्च कर बनाए गए इन भवनों में राशन वितरण के साथ 39 अन्य सेवाओं का लाभ भी लोगों को मिलना था, लेकिन अधिकांश व्यवस्थाएं धरातल पर शुरू नहीं हो सकी हैं। इससे अन्नपूर्णा भवनों के निर्माण का उद्देश्य अधूरा नजर आ रहा है।
विज्ञापन

यहां से सिर्फ अनाज का वितरण हो रहा है, बाकी सेवाएं सिर्फ कागजों में ही सिमटकर रह गई हैं। प्रत्येक अन्नपूर्णा भवन का निर्माण 8.50 लाख रुपये में कराया जा रहा है। जिले में अब तक 105 अन्नपूर्णा भवन बनकर तैयार हैं और यहां से राशन वितरण का भी दावा किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यहां पर पर्याप्त भंडारण क्षमता, डिजिटल तौल कांटा, ई-पास मशीन, प्रतीक्षालय, पेयजल और शौचालय जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं। इससे उपभोक्ताओं को धूप-बारिश में खड़े रहने से राहत मिलेगी।
अन्नपूर्णा भवन न सिर्फ खाद्यान्न आपूर्ति का केंद्र बनने थे, बल्कि यहां अन्य जनसुविधाएं भी प्रदान की जानी थीं। भवन में स्टोर के लिए दो अलग-अलग कक्ष बनाए गए हैं।
एक कक्ष में सरकारी राशन का भंडारण होगा, जबकि दूसरे कक्ष में कॉमन सर्विस सेंटर (सीएससी) संचालित किया जाना था, ताकि इस केंद्र से जन्म, मृत्यु, आय और जाति प्रमाणपत्र जैसी सेवाएं उपलब्ध कराई जा सकें।
इसके अलावा भवनों में जनरल स्टोर और कम्युनिटी सर्विस सेंटर (सीएससी) का संचालन किया जाना था। यहां बिजली बिल भुगतान, ब्रॉडबैंड सेवा, सस्ती जेनेरिक दवाएं और रोजमर्रा की आवश्यक वस्तुओं की बिक्री की सुविधा मिलनी थी।

अतरौलिया : विकास खंड के लोहरा व तेजापुर में अन्नपूर्णा भवन बनकर ग्राम पंचायतों को हैंडओवर किए गए हैं। पड़ताल के दौरान लोहरा और तेजापुर के अन्नपूर्णा भवनों में ताले लटके मिले। ठेकमा : विकास खंड ठेकमा के बरसवां में अन्नपूर्णा भवन से ग्रामीणों को सरकारी राशन की सुविधा दी जा रही है, लेकिन बाकी सामग्री नहीं मिल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed