{"_id":"62a8cec142bf044e830429f7","slug":"only-19-percent-of-wheat-could-be-procured-in-the-district-azamgarh-news-vns658913240","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले में महज 19 प्रतिशत ही हो पाई गेहूं की खरीद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले में महज 19 प्रतिशत ही हो पाई गेहूं की खरीद
विज्ञापन
आजमगढ़। जिले में इस बार गेहूं खरीद का लक्ष्य पूरा नहीं हो सका। 71 हजार मीट्रिक टन के सापेक्ष ढाई माह में 73 क्रय केंद्रों से महज 13689 मिट्रिक टन ही गेहूं की खरीद हो पाई। 15 जून को गेहूं खरीद का अंतिम दिन है। जिले में क्रय केंद्रों पर पिछले कई दिनों से सन्नाटा पसरा हुआ है। गेहूं खरीद में आजमगढ़ प्रदेश में पांचवें स्थान पर है। लक्ष्य के सापेक्ष 19 प्रतिशत ही गेहूं की खरीद हो पाई। जनपद में गेहूं की खरीद एक अप्रैल से शुरू हो गई थी। इस बार 71 हजार मीट्रिक टन गेहूं खरीद का लक्ष्य था। इसको पूरा करने के लिए खाद्य विभाग, भारतीय खाद्य निगम व पीसीएफ ने कुल 73 क्रय केंद्र खोले थे। अप्रैल माह के अंत में व मई माह के प्रथम में गेहूं की अच्छी खरीदारी हुई लेकिन इसके बाद धीरे- धीरे क्रय का ग्राफ गिरता गया। हाल यह रहा कि लक्ष्य को पूरा करने के लिए एजेंसियों को गांव के प्रधान व कोटेदार की मदद लेनी पड़ी और मोबाइल के जरिए गेहूं की खरीद शुरू किया बावजूद इसके समय बीत गया लेकिन लक्ष्य पूरा नहीं हो सका। 15 जून तक गेहूं की खरीद होनी है। ऐसे में एक दिन का समय शेष रह गया है। तीनों एजेंसियों ने 4098 किसानों से महज 13689 मीट्रिक टन ही गेहूं खरीद पाई जो लक्ष्य के हिसाब से काफी कम है। केंद्रो पर शुरू से ही गेहूं बेचने के लिए किसानों की संख्या काफी कम थी। इसका कारण सरकारी दर से बाजार भाव का अधिक होना था जिसके कारण किसान व्यापारियों को अपना गेहूं बेच दिए।
किसानों के लाखों रुपये का नहीं हो पाया है भुगतान
आजमगढ़। जिले में किसानों से गेहूं खरीदने के लिए लगाई गईं एजेंसियों ने किसानों से तो गेहूं खरीद लिया लेकिन कई किसानों का अभी तक भुगतान नहीं हो पाया है। क्रय एजेंसी खाद्य विभाग, भारतीय खाद्य निगम व पीसीएफ ने 4098 किसानों से 27 करोड़ 58 लाख 33 हजार के गेहूं की खरीद किया। जिसमें 25 करोड़ 80 लाख 86 हजार रूपए किसानों का भुगतान कर दिया यगा। 77 लाख 46 हजार का किसानों का भुगतान नहीं हो पाया है।
क्रय एजेंसी केंद्र लक्ष्य खरीद
खाद्य निगम 21 25000 4018.10
भा. खाद्य नि. 02 10000 169.90
पीसीएफ 50 36000 9521.01
योग 73 71000 13689.01
लक्ष्य और खरीद के आंकड़े मीट्रिक टन में हैं।
00
इस मामले में जिला खाद्य विपणन अधिकारी नरेंद्र कुमार मिश्र ने बताया कि लक्ष्य को पूरा करने के लिए 73 क्रय केंद्र खोले गए थे। आजमगढ़ में ही नहीं पूरे प्रदेश में इस बार गेहूं की खरीद कम हुई है। जिन किसानों का भुगतान नहीं हो पाया है उनके खातों में पैसा भेजा जा रहा है। जल्द ही सभी किसानों का बकाया भुगतान कर दिया जाएगा।