फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Only 100 applications were received for 400 drivers

Azamgarh News: 400 चालकों के लिए सिर्फ 100 आवेदन आए

Fri, 13 Dec 2024 12:03 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 13 Dec 2024 12:03 AM IST
विज्ञापन
Only 100 applications were received for 400 drivers
आजमगढ़। परिवहन विभाग में रोडवेज बसों के संचालन के लिए आजमगढ़ परिक्षेत्र में चालकों की कमी के चलते परिवहन व्यवस्था पटरी नहीं आ रहीं है। चालकों की कमी को पूरा करने के लिए भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इसे लेकर छह व सात दिसंबर को रोजगार मेला भी लगा था लेकिन 400 चालकों के सापेक्ष मात्र 100 आवेदन ही आए।
विज्ञापन

इसमें से 60 प्रतिशत अभ्यर्थी फेल हो गए। ऐसे में चालकों की कमी के कारण कुछ बसें खड़ी रह जा रही हैं। जबकि जनवरी में आजमगढ़ परिक्षेत्र को 114 नई बसें मिलने वाली हैं।
विज्ञापन

रोडवेज विभाग को 400 चालकों का इंतजार है। इसके लिए विभाग ने छह और सात दिसंबर को रोजगार मेला लगाया था।
मेले में कुल 100 आवेदन आए थे। इसमें से 41 चालक पास हुए। जबकि 37 चालकों के अभिलेखों में गलती मिलने पर उनको फेल कर दिया गया। जबकि 22 चालक परीक्षा में ही फेल हो गए। अब इन 41 चालकों को दूसरे टेस्ट के लिए कानपुर भेजा जाएगा जहां ये पास होते हैं तो इनको विभाग द्वारा एक सप्ताह की ट्रेनिंग दी जाएगी। इसके बाद इनकी ज्वाइनिंग कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed