{"_id":"61eaf82cd0500138657320f1","slug":"online-voting-training-will-be-given-to-the-employees-azamgarh-news-vns634817255","type":"story","status":"publish","title_hn":"कर्मचारियों को आनलाइन देंगे मतदान का प्रशिक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कर्मचारियों को आनलाइन देंगे मतदान का प्रशिक्षण
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कर्मचारियों को आनलाइन देंगे मतदान का प्रशिक्षण
प्रशिक्षण का कार्यक्रम तैयार, 28 जोन और 254 सेक्टरों बांट कर एप से कराई जाएगी ट्रेनिंग
फोटो संख्या
संवाद न्यूज एजेंसी
आजमगढ़। विधानसभा चुनाव की तैयारियां जोरों पर हैं। जिला प्रशासन चुनाव की तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटा हुआ है। अबकी बार कोविड को देखते हुए कर्मचारियों को आनलाइन मतदान कराने का प्रशिक्षण दिया जाएगा। शुक्रवार को डीएम व जिला निर्वाचन अधिकारी अमृत त्रिपाठी ने चुनाव की तैयारियों पर प्रकाश डाला।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि मतदान को सकुशल कराने के लिए कुल 22319 कार्मिकों की जरूरत है। इन मतदान कार्मिकों के प्रशिक्षण की कार्ययोजना बना ली गई है। प्रशिक्षण एप के माध्यम से कराया जाएगा। प्रथम चरण में पांच स्कूलों में और द्वितीय चरण की ट्रेनिंग 10 जगहों पर कराई जाएगी। कोरोना गाइड लाइन का पालन करते हुए एक कमरे 15 से अधिक कार्मिकों को नहीं बैठाया जाएगा। एक पाली में 200 से अधिक कार्मिक प्रशिक्षण में शामिल नहीं होंगे। प्रशिक्षण का पहला चरण 27 से 31 जनवरी तक होगी। दूसरा चरण 23 फरवरी से शुरू होगा। जिले को 28 जोन और 254 सेक्टरों में बांटा गया है। सेक्टरवार निगरानी के लिए कलेक्ट्रेट परिसर में कंट्रोल रूम बनाया गया है, जिसमें 100 कर्मचारियों की तैनाती की गई है। एक कर्मचारी को दो सेक्टरों की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
डीएम ने बताया कि बूथवार रसोइयों को तैनात किया जाएगा। ताकि मतदान के दौरान लगाए गए कार्मिकों को भोजन पानी की समस्या न खड़ी हो। कोरोना को देखते हुए हर बूथ पर ग्लव्स, मास्क और सैनिटाइजर की व्यवस्था की जा रही है। कोई भी मतदाता जब मतदान करने पहुंचेेगा तो उसके हाथ को पहले ही सैनिटाइज कराया जाएगा। बिना हाथ को सैनिटाइज किए कोई भी मतदान नहीं करना पाएगा। साथ ही सोशल डिस्टेंसिंग का पूरा पालन कराया जाएगा।
विज्ञापन
00000000000
2182 बूथों की होगी वेबकास्टिंग
डीएम ने बताया कि जिले के 2345 मतदान केंद्र और 4292 बूथों पर मतदान कराया जाएगा। इसमें 432 क्रिटिकल बूथ और 359 बूथों को वल्नरेबल बूथ हैं। इसके अलावा 2182 बूथ ऐसे चिह्नित किए हैं जिनकी वेबकास्टिंग कराई जाएगी। क्रिटिकल और वल्नरेबल बूथों पर सुरक्षा के विशेष प्रबंध किए जाएंगे। ऐसे बूथों को चिह्नित किया जा रहा हैं, जहां पिछले विधानसभा चुनाव सबसे कम मतदान प्रतिशत था। इन बूथों पर मतदान प्रतिशत को बढ़ाने के लिए घर-घर निमंत्रणपत्र भेजे जोंगे। ध्यानचंद पुरस्कार विजेता खिलाड़ी को भी बुलाया गया ताकि मतदाताओं को प्रेरित किया जा सके.
सी-विजिल एप पर दर्ज कराएं शिकायत
डीएम ने बताया कि निर्वाचन आयोग की ओर से सी-विजिल एप लांच किया गया है। इस एप पर कोई भी चुनाव में नोट लेकर जाते हुए, आचार संहिता का उल्लंघन करते हुए आदि शिकायत को दर्ज करा सकता है। वर्तमान में यह एप पूरी तरह से एक्टिवेट है। लेकिन अब तक जनपद में इस पर कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है।