फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Online classes for six consecutive hours of school, children getting sick

स्कूल लगातार छह घंटे तक चला रहे ऑनलाइन क्लास, बीमार हो रहे बच्चे

Wed, 05 May 2021 11:13 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 05 May 2021 11:13 PM IST
विज्ञापन
Online classes for six consecutive hours of school, children getting sick
आजमगढ़। कोरोना संक्रमण के बीच शहर के निजी स्कूलों की मनमानी से अभिभावक एवं बच्चे परेशान हैं। स्कूल सुबह आठ बजे से दिन में तीन बजे तक ऑनलाइन क्लास चला रहे हैं। लगातार छह घंटे मोबाइल, लैपटॉप पर निगाह लगाए बच्चों की आंख, गर्दन और सिर में दर्द शुरू हो गया है। दिनभर की ऑनलाइन क्लास के फेर में बच्चे ठीक से सुबह का नाश्ता और दोपहर का खाना तक नहीं कर पा रहे हैं। अभिभावकों का कहना है कि छह घंटे लगातार पढ़ाई से मोबाइल का दिन भर का डाटा खर्च होने से बच्चों को परेशानी हो रही है। जबकि शासन ने ऑनलाइन पढ़ाई पर भी रोक लगाने के लिए निर्देश जारी कर दिया है। ताकि बच्चों को परेशानी का सामना न करना पड़े और बच्चे अन्य बीमारियों से ग्रसित न हों। बावजूद इसके विद्यालयों द्वारा शुल्क वसूली के लिए बच्चों को ऑनलाइन पढ़ाया जा रहा है। लगातार ऑनलाइन पढ़ाई से बच्चे परेशान हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed