Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Online attendance of cleaners and caretakers will be taken

Azamgarh News: सफाईकर्मियों व केयरटेकरों की लगेगी ऑनलाइन हाजिरी

Mon, 14 Aug 2023 12:17 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 14 Aug 2023 12:17 AM IST
विज्ञापन
Online attendance of cleaners and caretakers will be taken
गांवों में तैनात सफाईकर्मियों की मनमानी पर शासन जल्द ही नकेल कसने की तैयारी में है। उनकी हाजिरी पर अब सरकार की नजर रहेगी। अगले महीने से सभी की ऑनलाइन हाजिरी लगने लगेगी। जिला पंचायत राज अधिकारी को 15 सितंबर तक सभी के नाम सहित पूरा विवरण पोर्टल पर दर्ज करने के आदेश दिए गए हैं।
विज्ञापन


गांवों में साफ-सफाई के लिए पंचायती राज विभाग की ओर से सफाईकर्मियों को तैनात किया गया है। वर्तमान में इनकी हाजिरी ग्राम प्रधानों द्वारा प्रमाणित की जाती है। इसमें घपले की शिकायतें सामने आ रही हैं। इसी तरह गांवों में बनाए गए सामुदायिक शौचालय के केयरटेकर भी मनमानी कर रहे हैं। इन शिकायतों को देखते हुए शासन ने सफाई कर्मचारियों और केयरटेकरों की हाजिरी ऑनलाइन लगवाने की तैयारी कर ली है।
विज्ञापन

वर्तमान में ग्राम पंचायतों में पंचायत सहायकों की हाजिरी ऑनलाइन दर्ज हो रही है। इसी तरह अब सफाई कर्मचारियों की हाजिरी भी दर्ज की जाएगी। इसके लिए शासन ने जिला पंचायत राज अधिकारी को 15 सितंबर तक पूरी जानकारी के साथ विवरण पोर्टल पर अपलोड करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

0000000000000
ब्लॉक और जिला स्तर पर सौंपी गई जिम्मेदारी

सफाई कर्मचारियों और केयरटेकरों की ऑनलाइन उपस्थिति को लेकर निदेशक पंचायती राज प्रमोद कुमार उपाध्याय ने दिशा निर्देश जारी किए हैं। इनमें कहा गया है कि अपर जिला पंचायत राज अधिकारी, जिला पंचायत राज अधिकारी निमित रूप से सफाई कर्मियों और केयरटेकरों की हाजिरी का अवलोकन करेंगे। जिला स्तर पर जिला पंचायत राज अधिकारी हाजिरी देखेंगे। अपर जिला पंचायत राज अधिकारी रोजाना हर ब्लॉक से रिपोर्ट लेने के बाद जनपद स्तर पर उसे संरक्षित करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed