फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   One youth riding a bike dies, another injured in an accident

हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौत, दूसरा घायल

Mon, 19 Oct 2020 10:57 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 19 Oct 2020 10:57 PM IST
विज्ञापन
One youth riding a bike dies, another injured in an accident
ठेकमा। बरदह थाना क्षेत्र के गिडऊर गांव के पास रविवार की शाम अज्ञात वाहन की चपेट में आकर बाइक सवार दो युवक गंभीर रुप से घायल हो गए। दोनों को इलाज के लिए सीएचसी टीकरगाढ़ लालगंज ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने एक को मृत घोषित कर दिया। वहीं दूसरे का इलाज चल रहा है। सूचना पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

बरदह थाना क्षेत्र के गिड़ऊर गांव निवासी आशीष (22) पुत्र गुरचरण अपने मित्र सुनील (25) पुत्र मुनीब के साथ रविवार की शाम साढ़े छह बजे बाइक से लालगंज किसी काम से जा रहा था। अभी वे गांव के बाहर ही पहुंचे थे कि अज्ञात वाहन की चपेट में आकर दोनों गंभीर रुप से घायल हो गए। सूचना पर परिजन मौके पर पहुंच गए और दोनों को तत्काल इलाज के लिए लेकर सीएचसी टीकरगाढ़ लालगंज पहुंचे जहां डॉक्टर ने जांच के बाद आशीष को मृत घोषित कर दिया। वहीं सुनील को इलाज के लिए भर्ती कर लिया। सूचना पर पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक तीन भाइयों में सबसे छोटा था। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed